{"_id":"683609900ccb4a5260005be7","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-scorpio-traffic-jam-imposed-ballia-news-c-190-1-bal1001-140676-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की माैत, लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की माैत, लगाया जाम
विज्ञापन
चिलकहर। गड़वार थाना क्षेत्र के बलेसरा कुरेजी के बीच हनुमान मंदिर के समीप नगरा की तरफ से आ रही अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने सड़क जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक रत्नेश कुमार सिंह लोगों को समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
गड़वार थाना क्षेत्र के बलेसरा निवासी हरे राम (38) पुत्र तारकेश्वर राम कुरेजी चट्टी से अपने गांव जा रहे थे। इसी बीच नगरा के तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। बाइक सवार हरेराम की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। घटना के बाद चालक भाग निकला। मौत की खबर लगते ही ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रख चक्का जाम कर दिया। सूचना के बाद प्रभारी निरीक्षक रत्नेश सिंह मौके पर पहुंचे। लोगों को समझा बूझाकर जाम समाप्त कराया। हरे राम की बालेश्वर चट्टी पर मोटरसाइकिल रिपेयरिंग और बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है। उनके तीन पुत्र हैं।
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार छात्र गंभीर
सिकंदरपुर। थाना क्षेत्र के करमौता गांव के समीप मंगलवार सुबह बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बनहरा गांव निवासी कृष्णानंद उर्फ आनंद (30) पुत्र रमाकांत खरवार, डोमनपुरा निवासी सक्षम पुत्र किसुनदेव के साथ कस्तूरी देवी महाविद्यालय से भूगोल की प्रयोगात्मक परीक्षा देकर बाइक से वापस घर आ रहे थे। करमौता गांव के समीप आगे चल रहे ट्रैक्टर ने मोड़ लिया, इससे पीछे से आ रही बाइक टकरा गई। बाइक पर सवार दोनों युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकला। मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने दोनों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार जख्मी
रेवती। स्थानीय बस स्टैंड के समीप मिट्टी लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मंगलवार दोपहर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव कौलेन पांडेय का टोला निवासी शंकर शर्मा (22) पुत्र बैजनाथ शर्मा अपने गांव से सहतवार जा रहा था। शंकर अभी नगर के बस स्टैंड पर पहुंचा था कि विपरीत दिशा से आ रही मिट्टी लदी ट्रैक्टर की चपेट में आ कर घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।