{"_id":"66db8f88d80951a6670284c6","slug":"bike-rider-crushed-by-unknown-vehicle-death-ballia-news-c-190-1-bal1001-122363-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, मौत
विज्ञापन
इंदरपुर। नगरा-सिकंदरपुर मार्ग के हरदेला पकड़ी गांव के समीप 50 वर्षीय बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसके बाद कुचलते हुए भाग निकला। हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पकड़ी थाना क्षेत्र के पूर गांव निवासी श्याम नारायण गुप्ता (50) की पूर चट्टी पर हार्डवेयर की दुकान है। घटना के समय वह दुकान का समान खरीदने बाइक से रसड़ा जा रहे थे। हरदेला पकड़ी के समीप नगरा से सिकंदरपुर की तरफ जा रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। वह गिर गए लेकिन रौंदते हुए भाग निकला। सड़क पर आ जा रहे लोगो ने पुलिस को सूचना देकर एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
बाइकों की टक्कर में दो गंभीर : रसड़ा। कोटवारी मार्ग स्थित दूर संचार कार्यालय के समीप बृहस्पतिवार की देर सायं दो बाइकों के आमने-सामने की टक्कर में दो गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। घायलों में बाइक सवार संवरा निवासी प्रदीप राम (20) तथा छितौनी निवासी राजेश यादव (40) शामिल हैं। संवाद