फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bike looted from a young man going to the station, recovered

Ballia News: स्टेशन जा रहे युवक से बाइक लूटी, बरामद

Fri, 11 Aug 2023 10:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Aug 2023 10:17 PM IST
विज्ञापन
Bike looted from a young man going to the station, recovered
बैरिया। अपने भाई को सुरेमनपुर स्टेशन से घर लाने के लिए जा रहे दलन छपरा गांव निवासी बाइक सवार युवक को बदमाशों ने तमंचे की नोक पर लूट लिया। लुटेरे बिहार की तरफ भागे। चांद दियर चौकी के निकट सड़क पर पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल सड़क के किनारे छोड़कर बदमाश भाग गए। बाइक बरामद कर ली गई।
विज्ञापन

दलन छपरा निवासी सिद्धार्थ मौर्या सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन अपने भाई दीपक मौर्या को लेने के लिए जा रहा था। दीपक बनारस से इलाज कराकर इंटरसिटी एक्सप्रेस से सुरेमनपुर आ रहा था। उसकी बाइक बदमाशों ने सोनबरसा के निकट नागा बाबा के मठिया के पास लूट ली। पुलिस बाइक को थाने ले आई।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि लुटेरों की संख्या आधा दर्जन से अधिक थी। जो गमछा से मुंह बांधे हुए थे और हाथ में कट्टा लिए हुए थे। उनकी पहचान नहीं हो पाई। इस मामले को लेकर प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार पांडेय से पूछे जाने पर उनका कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed