फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   bike fell into an open drain: People are upset due to the negligence of the municipality in Ballia, accidents

खुले नाले में जा गिरी चलती बाइक: बलिया में नगर पालिका की लापरवाही से लोग परेशान, आए दिन हो रहे हैं हादसे

Sat, 20 May 2023 01:52 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 20 May 2023 01:52 PM IST
सार

बलिया में नगर पालिका की लापरवाही का शिकार शुक्रवार को देर शाम एक बाइक सवार हो गया। बिहार के सिमरी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक परिवार की दो महिलाओं को लेकर बाइक से शहर में एक निमंत्रण में शामिल होने के लिए आया था। इसी दौरान लोक निर्माण विभाग कार्यालय के सामने और एक होटल के समीप उसकी बाइक असंतुलित होकर खुले नाले में जा गिरी।

विज्ञापन
bike fell into an open drain: People are upset due to the negligence of the municipality in Ballia, accidents
नाले में जा गिरी बाइक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया नगर पालिका प्रशासन द्वारा शहरी क्षेत्र के अधिकांश नालों को नहीं ढका गया है, जो अब हादसों का सबब बन रहे हैं। इतना ही नहीं नाला खुला होने के कारण गंदे पानी में मच्छरों का प्रजनन भी तेजी से हो रहा है, जिससे संक्रामक बीमारियों के पनपने का भय बढ़ गया है। पालिका ने कुछ चुनिंदा नालियों को ढकने का इंतजाम किया है। बाकी वैसे ही खुले होकर हादसों को भी दावत दे रहे हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Sonebhadra Accident: अनियंत्रित हाइड्रा ने साइकिल सवार श्रमिक को कुचला, ड्यूटी कर लौट रहा था घर
विज्ञापन

नपा की लापरवाही का शिकार शुक्रवार को देर शाम एक बाइक सवार हो गया। बिहार के सिमरी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक परिवार की दो महिलाओं को लेकर बाइक से शहर में एक निमंत्रण में शामिल होने के लिए आया था। इसी दौरान लोक निर्माण विभाग कार्यालय के सामने और एक होटल के समीप उसकी बाइक असंतुलित होकर खुले नाले में जा गिरी। इस घटना में बाइक पर सवार युवक और महिलाओं को चोटें भी आई। जबकि नाले से बाइक निकालने में उसे घंटों मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान मौके पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। यह घटना तो नपा की लापरवाही की महज बानगी भर है। शहर में नालों के खुला होने से इस तरह की घटनाएं अब आम हो चली है। इसके बावजूद नपा के जिम्मेदार बेपरवाह बने हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्थानों पर खुले है नाले, अक्सर होते है हादसे
शहर के सतीश चंद्र कॉलेज चौराहा पर एनएच 31 के दोनों तरफ नाला खुला होने से आए दिन हादसे होते रहते हैं। एनएच 31 के समीप होने के कारण पर गाड़ियों के आवागमन के दौरान हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है। इसके अलावा इन नालियों में नन्हे-मुन्ने बच्चों के गिरने की आशंका रहती है। लोगों का कहना है कि लगभग इन नालों की गहराई चार से पांच फीट तक है। इसके अलावा चित्तू पांडेय चौराहा, टीडी कॉलेज चौराहा, जिलाधिकारी आवास, एसपी कार्यालय, कुंवर सिंह चौराहा से लेकर एनसीसी तिराहा तक, जगदीशपुर तिराहा समेत नगर के अन्य स्थानों पर खुले नाले हादसे को दावत दे रहे है।

सफाई कार्य के दौरान नालों का ढ़क्कन हटाया जाता है और ढ़क दिया जाता है। अगर कहीं सफाई कर्मियों द्वारा नाले पर ढ़क्कन नहीं लगयाय गया है तो उसे शीघ्र ही ढ़क दिया जाएगा। -सत्य प्रकाश सिंह, ईओ, नगर पालिका, बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed