फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bike falls into 10-foot-deep gorge; two dead.

Ballia News: बाइक 10 फीट गहरी खाई में गिरी, दो की मौत

Sat, 08 Aug 2026 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Bike falls into 10-foot-deep gorge; two dead.
बैरिया क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत के बाद रोती-बिलखती परिवार की महिलाएं।जाग
बैरिया (बलिया)। थाना क्षेत्र के श्रीपालपुर स्थित बंधे पर शुक्रवार शाम सड़क हादसे में बाइक सवार रूपेश पासवान (21) और रितेश पासवान (31) निवासी रेवती की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब बारिश के कारण बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे करीब 10 फीट गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 और बैरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों युवकों की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी तथा शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मौत की सूचना पर दोनों परिवार के सदस्यों का रोते-रोते बुरा हाल है।
विज्ञापन

बैरिया थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि रेवती थाना क्षेत्र के लाली के डेरा निवासी रूपेश पासवान और रितेश पासवान किसी रिश्तेदारी में श्रीपालपुर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम करीब आठ बजे दोनों खाना खाकर घर आने के लिए एक ही बाइक से लौट रहे थे। श्रीपालपुर बंधे के पास पहुंचे, लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क फिसलन भरी होने से बाइक असंतुलित हो गई और सड़क किनारे गहरे खाई में जा गिरी।

हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। चिल्लाने की आवाज पर राहगीरों ने तत्काल इसकी सूचना डायल-112 को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को बाहर निकलवाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। दोनों युवकों की मौत से घर और गांव में शोक की लहर है। बैरिया थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed