फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bike collides with parked truck, youth dead, second serious

Ballia News: खड़े ट्रक में टकराई बाइक, युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Sat, 25 Nov 2023 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
Bike collides with parked truck, youth dead, second serious
बलिया-सोनौली मार्ग पर शुक्रवार की देर रात खड़ी ट्रक में बाइक की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई, वहीं एक युवक घायल हो गया। इसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

ग्राम हथौज थाना खेजुरी निवासी सुगा राजभर (35) पुत्र सुरेंद्र राजभर व प्रेमचंद राजभर (50) पुत्र लालू राजभर शुक्रवार की रात्रि लगभग नौ बजे बाइक से सिकंदरपुर से अपने गांव हथौज जा रहे थे। अभी वह गांधी इंटर कॉलेज से 500 मीटर आगे बढ़े थे कि सड़क किनारे खड़ी ट्रक में बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सिकंदरपुर थानाध्यक्ष दिनेश पाठक ने तत्काल प्राइवेट वाहन से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य सिकंदरपुर पहुंचाया। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने सुगा राजभर को मृत घोषित कर दिया गया। वही प्रेमचंद राजभर की हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक के शव को पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed