फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bike collides with a dumper parked on the roadside, son dies, mother critical

Ballia News: सड़क किनारे खड़े डंपर से टकराई बाइक, बेटे की मौत, मां गंभीर

Sat, 31 May 2025 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with a dumper parked on the roadside, son dies, mother critical
नगरा। नगरा-पकवाइनार मार्ग के सोनापाली गांव के समीप बाइक सड़क किनारे खड़े डंपर में अनियंत्रित होकर टकरा गई। इसमें बाइक सवार मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों घायलों को पीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने पुत्र को मृत घोषित कर दिया। महिला को इलाज के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कमरौली गांव निवासी जितेंद्र कुमार (18) अपनी मां सविता देवी (45) के साथ गाजीपुर जनपद के कासिमाबाद थाना क्षेत्र स्थित रामगढ़ में ननिहाल में मांगलिक कार्यक्रम से शुक्रवार की दोपहर लौट रहा था। नगरा-पकवाइनार मार्ग के सोनापाली गांव के समीप सड़क किनारे डंपर खड़ा था। अनियंत्रित होकर बाइक पीछे से डंपर में घुस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें दोनों घायल हो गए। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। डाक्टरों ने जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया। सविता देवी को सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर भाग गया। बाइक सवार युवक ने हेलमेट नहीं लगाया था। खबर मिलते ही परिजन भी हॉस्पिटल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed