फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bike collided head-on, one dead

आमने-सामने टकराई बाइक, एक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Bike collided head-on, one dead
चिलकहर। गड़वार थाना क्षेत्र के सिंहाचवर चट्टी के समीप बुधवार की सुबह दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां, चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बाइकों को कब्जे में लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मौत की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

फेफना थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर बहादुरपुर निवासी भरथ राम (42) अपनी बाइक से बलिया की तरफ से आ रहे थे। वह ज्योंही सिंहाचवर चट्टी पर पहुंचे रसड़ा की तरफ से जा रहे बाइक सवार से टक्कर हो गई। आमने-सामने की हुई भिड़ंत दोनों बाइकों पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज आवाज सुन आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल भरथ को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार वालों का रोते-रोते बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed