फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bihar will power in Ballia's village

भुआलछपरा और नौरंगा को बिहार से बिजली

Sat, 02 Apr 2016 10:08 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया Updated Sat, 02 Apr 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन
Bihar will power in Ballia's village
बिजली चोरी - फोटो : Bureau
बैरिया विधानसभा क्षेत्र के गंगा उस पार के दो गांव भुआलछपरा और नौरंगा को बिहार से बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन के प्रबंध निदेशक एपी मिश्र ने वाराणसी के एमडी को पत्र लिखा है। इसमें बिहार से आपूर्ति होने वाले अन्य गांवों की तरह नौरंगा और भुआलछपरा में भी बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


सपा के जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव तथा महासचिव मनोज सिंह ने शनिवार को संयुक्त रूप से पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि नौरंगा तथा भुआलछपरा गांवों में बिजली आपूर्ति के लिए 29 मार्च, 2016 को पत्र लिखा था। इस पर पावर कार्पोरेशन के प्रबंध निदेशक एपी मिश्र ने कहा है कि जिस तरीके से गंगा उस पार बिहार लगे अन्य गांवों को बिजली दी जा रही है। उसी तर्ज पर भुआलछपरा और नौरंगा को भी बिजली देने की व्यवस्था कराई जाए।
विज्ञापन


मनोज सिंह कहा कि नौरंगा-भुआलछपरा गांव बिहार से सटे गंगा नदी के उस पार हैं। दोनों गांवों में आबादी करीब 15 हजार तक है। इन दोनों गांवों से प्रदेश सरकार को राजस्व प्राप्त होता है। कहा कि गंगा उस पार होने के चलते इन गांवों को बिजली नसीब नहीं हो सकी। इसी तरह से बिहार राज्य के कुछ गांव मांझी घाट के आसपास उत्तर प्रदेश की सीमा में आते हैं। जिनको विद्युत आपूर्ति जयप्रकाशनगर फीडर से की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी के मद्देनजर प्रबंध निदेशक लखनऊ से दोनों गांवों के लिए बिजली की मांग की गई थी। यह भी बताया कि वैकल्पिक ऊर्जा के सचिव को पत्र लिखकर नौरंगा-भुआलछपरा के लिए वैकल्पिक ऊर्जा की भी मांग की गई थी। इस पर उन्होंने निदेशक नेडा को पत्र लिखकर आगामी वित्तीय वर्ष में इन दोनों गांवों को शामिल करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed