फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bihar Police reached in large numbers to see illegal business of red sand

लाल बालू का अवैध कारोबार देखने भारी मात्रा में पहुंची बिहार पुलिस

Sun, 12 Sep 2021 10:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 10:02 PM IST
विज्ञापन
Bihar Police reached in large numbers to see illegal business of red sand
जयप्रकाश नगर। बिहार पुलिस रविवार को जयप्रकाश नगर क्षेत्र के बिहार की सीमा में पड़ने वाले घाटों पर पहुंचकर लाल बालू के हो रहे अवैध कारोबार को आंखों से देखा। बड़ी संख्या में पुलिस को घाटों पर देखकर बालू कारोबारियों में खलबली मच गई। चांद दियर क्षेत्र में ट्रैक्टर लेकर चालक भागते दिखे। नदी में नाव चालक भी तेजी से निकलने लगे। बिहार पुलिस ने डंप बालू के ढेरों को कैमरे में कैद किया।
विज्ञापन

सिताबदियारा के बिहार के सारण जिले के रिविलगंज थानाक्षेत्र में बड़ी संख्या में बिहार पुलिस लाल बालू का काला खेल देखने पहुंची। जैसे ही बिहार पुलिस का काफिला जय प्रभा सेतु पर पहुंचा, बालू का धंधा करने वालों को पता चल गया। इसके बाद वे ट्रैक्टरों और ट्रकों को तुरंत यूपी की सीमा में प्रवेश करने को कहने लगे। देखते ही देखते दर्जनों ट्रैक्टर लेकर ड्राइवर भागने लगे। बिहार सीमा के चांददियर पुलिस चौकी से महज 300 मीटर की दूरी से सिताबदियारा तक हजारों घन फीट लाल बालू जमा था। चांददियर में बीएसटी बांध पर भी करीब तीन किमी के दायरे में लाल बालू जगह-जगह रखा गया था। करीब 70 की संख्या में पुलिस के जवान जब सिताबदियारा पहुंचे तो अफरातफरी मच गई। बिहार सीमा के लाला टाला, रामेश्वर टोला, छोटका बैजू टोला, बड़का बैजू टोला नदी तट पर भी भारी मात्रा में बालू स्टोर किया गया था। हालांकि पुलिस ने कहीं भी बालू को नष्ट नहीं किया, लेकिन सभी स्थानों की तस्वीरों को कैमरे में कैद किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि लाल बालू का कारोबार करीब चार वर्ष से जोरों पर चल रहा है। इसके कारण बीएसटी बांध पर चलना दूभर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed