फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Big threat to Constitution, democracy and self-respect: Dipankar Bhattacharya

संविधान, लोकतंत्र और स्वाभिमान पर बड़ा खतरा : दीपंकर भट्टाचार्य

Sat, 15 Feb 2025 08:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 08:11 PM IST
विज्ञापन
Big threat to Constitution, democracy and self-respect: Dipankar Bhattacharya
सिकंदरपुर (बलिया)। अमेरिका से हथकड़ी लगाकर 104 भारतीयों को अपने सैनिक जहाज से वापस भेजना देश की जनता और उसके राष्ट्रीय स्वाभिमान पर हमला है। कोलंबिया जैसे देश इस व्यवहार का विरोध कर रहे है, लेकिन मोदी अमेरिका जाकर इस कदम को मानव तस्करी की वैश्विक व्यवस्था को ध्वस्त करने की नीति से रूप में समर्थन दे आते हैं गुजरात वह राज्य है, जहां मोदी मॉडल ने मानव तस्करी को तीन दशक के शासन काल में बढ़ाया है। ये बातें भाकपा (माले) के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने शनिवार को यहां नगरा रोड स्थित मैरिज हाल में पार्टी के 14वें राज्य सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में कहीं।
विज्ञापन

सम्मेलन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 400 से ज्यादा प्रतिनिधि और पर्यवेक्षक हिस्सा ले रहे हैं। उद्घाटन सत्र के शुरू में वयोवृद्ध कम्युनिस्ट नेता मुख्तार अहमद ने झंडारोहण किया। दो दिवसीय राज्य सम्मेलन रविवार तक चलेगा। सम्मेलन की शुरुआत से पहले भाकपा (माले) ने सिकंदरपुर चौराहे के निकट गांधी आश्रम से तुलसी पैलेस तक प्रतिवाद मार्च निकाला। कामरेड दीपंकर ने मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान हुए समझौतों का जिक्र किया और कहा कि जब रुपया 87 रुपये प्रति डॉलर पहुंच गया तब ट्रंप के दबाव के आगे, रूस से तेल व्यापार रोकने की चेतावनी सुनकर मोदी लौट आए। इससे ब्रिक्स देशों की एकता और डॉलर के खिलाफ एकजुटता को गहरी चोट पहुंची है। दीपांकर ने कहा कि एक लाख रुपये मासिक आय वालों को आयकर से मुक्त करने पर मोदी सरकार अपनी पीठ थपथपा रही है। सच्चाई यह है कि जीएसटी का बोझ जनता के हर तबके की कमर तोड़ रहा है। बजट में स्कीम वर्करों आशा, आंगनवाड़ी, रसोइया आदि की चर्चा नहीं की गई है।
विज्ञापन

दीपंकर ने कहा कि दिल्ली के चुनाव ने दिखाया कि कैसे एक विपक्षी पार्टी के नेताओं को जेल भेजकर सरकार को काम नहीं करने दिया गया। राज्य सरकार के अधिकार के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट जब खड़ा हुआ, तो मोदी सरकार ने विशेष कानून बनाकर आप सरकार के पर कतरे। इस साल बिहार, अगले साल पश्चिम बंगाल और 2027 में उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव कोई मामूली चुनाव नहीं, बल्कि देश का भविष्य तय करने वाला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------


संघ प्रमुख के बयान का विरोध
कामरेड दीपंकर ने संघ प्रमुख मोहन भागवत के हाल के उस वक्तव्य की आलोचना की, जिसमें भागवत ने कहा था कि अयोध्या में राम मंदिर के अभिषेक का दिन (22 जनवरी 2024) भारत की सच्ची आजादी की स्थापना का दिन है। कामरेड ने कहा की भागवत का यह वक्तव्य भारत की आजादी और संविधान को खारिज करने वाला है। हिंदू राष्ट्र की परियोजना कारपोरेट की मदद से आगे बढ़ रही है। माले नेता ने कहा कि फासीवाद के खिलाफ लड़ाई सौ साल पुरानी है। देश में कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना का यह 100वां साल है।
उदघाटन सत्र को आरा (बिहार) के भाकपा (माले) के सांसद सुदामा प्रसाद, बिहार विधानसभा में पार्टी विधायक दल के उपनेता व विधायक सत्यदेव राम, लखनऊ से आईं सामाजिक कार्यकर्ता नाइस हसन, अमर यादव और अरविंद राज स्वरूप ने भी संबोधित किया। रामजी राय, कुणाल, सुधाकर यादव, कृष्णा अधिकारी, ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा, उमेश प्रसाद मौजूद रहे। संचालन माले जिला सचिव लाल साहब ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed