फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Big statement of UP government minister Upendra Tiwari in Ballia

बलिया में यूपी सरकार के मंत्री उपेंद्र तिवारी का बड़ा बयान, बोले- प्रदेश छोड़कर भाग रहे अपराधी 

Mon, 01 Feb 2021 12:23 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Mon, 01 Feb 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Big statement of UP government minister Upendra Tiwari in Ballia
उपेंद्र तिवारी, राज्यमंत्री

प्रदेश के खेलकूद, युवा कल्याण एवं पंचायत राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी ने रविवार को कहा कि देश और प्रदेश का विकास हो रहा है। इसका लाभ आम आदमी तक पहुंच रहा है। अपराधी प्रवृत्ति के लोग प्रदेश छोड़कर भाग रहे हैं। कहा कि एक एकड़ जमीन उपलब्ध होने पर स्टेडियम का निर्माण कराया जा सकेगा।  वह 19 लाख की लागत से बलिया में तैयार बरात घर के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रेवतीपुर गांव में बहुउद्देशीय बरात घर का लाभ ग्रामीणों को मिलेगा। दावा किया कि अपराधी प्रवृत्ति के लोग या तो प्रदेश छोड़कर भाग रहे हैं या जेल में बंद हैं। कहा कि ग्रामीणों की मांग पर गांव में चार व्यायामशाला के अलावा सभी तालाबों के किनारे ओपन जिम बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने एडीओ पंचायत अशोक कुमार यादव को जल्द  कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया। कहा कि अगर गांव के लोगों की तरफ से खेल विभाग को एक एकड़ जमीन उपलब्ध करा दी जाती है, तो वह जल्द गांव में खेलो इंडिया खेलो के तहत क्रिकेट, हाकी एवं फुटबॉल के अलावा अन्य खेलों के लिए स्टेडियम बनवाने का काम शुरू कराने की कोशिश करेंगे। इस अवसर पर दीपक सिंह, राकेश राय, जोखू राय, पारसनाथ राय, ओमप्रकाश राय मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed