फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bhrigu city becomes delightful, religious ritual begins

मंदिर के शिलान्यास से पूर्व राममय हुई भृगु नगरी,शुरु हुआ धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन

Tue, 04 Aug 2020 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Bhrigu city becomes delightful, religious ritual begins
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण होने की खुशी जापलिनगंज में भजन-कीर्तन करते विश्व हिंदू परिषद के जि? - फोटो : BALLIA
बलिया। अयोध्या में बुधवार को श्री राम जन्मभूमि मंदिर के शिलान्यास के उपलक्ष्य में भृगु नगरी में धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन शुरू कर दिया गया है। इससे भृगु नगरी राममय हो गई है। धार्मिक अनुष्ठानों की पूर्णाहुति बुधवार को मंदिर के शिलान्यास के वक्त 12:15 बजे होगी। इस मौके पर हिंदू परिवार दीप प्रज्ज्वलित करेंगे। इसके चलते मिट्टी के दीयों की हिबक्री बढ़ गई है।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को शहर के जापलिनगंज स्थित दुर्गा मंदिर के समीप श्री राम जन्मभूमि मंदिर शिलान्यास के 24 घंटे पूर्व अखंड हरिकीर्तन का आयोजन शुरू किया। जिलाध्यक्ष मंगल देव चौबे ने मंत्रोच्चार के साथ हरिकीर्तन शुरू कराया। इसकी पूर्णाहुति बुधवार को मंदिर के शिलान्यास के निर्धारित समय 12:15 बजे होगी। इसके बाद आरती का आयोजन किया जाएगा। विहिप जिलाध्यक्ष ने बताया कि इस अवसर को ऐतिहासिक बनाने के लिए शाम को लोग अपने घरों में दिए प्रज्वलित करेंगे। इसके लिए विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने करीब पांच हजार दीयों का वितरण किया है। परिषद के कार्यकर्ता सभी प्रखंडों में दीप वितरण कर रहे हैं।
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता भी शिलान्यास के दिन को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं। इसके तहत जहां हिंदू परिवारों में मिट्टी के दीयों का वितरण किया जा रहा है। वहीं बुधवार को पांच मंदिरों की सफाई कर वहां पूजा पाठ और आरती की तैयारी भी की गई है। यह जानकारी संगठन के जिलाध्यक्ष अध्यक्ष अंबा दत्त पांडे ने दी। बताया कि संगठन द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर एक सौ हिंदू परिवारों में 21-21 दीयों का वितरण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि श्री राम जन्मभूमि पर ऐतिहासिक मंदिर के शिलान्यास को ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ भी पूरी ताकत लगाए हुए है। जिला कार्यवाह हरनाम ने बताया कि कोविड-19 से बचाव के निर्देशों का अनुपालन करते हुए सभी स्वयं सेवकों से मंदिर निर्माण शुभारंभ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखने और अपने-अपने घरों पर भगवा पताका लगाने के साथ ही श्री राम स्तुति, श्री हनुमान चालीसा का पाठ करने का आग्रह किया गया है। सायंकाल अपने घरों व निकट देवस्थानों की दीपों से सजावट करने की अपील की है। यह जानकारी संघ के जिला प्रचार प्रमुख मारुति नंदन ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed