फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   bhoomi vikas bank

कुंवर विजय सिंह पप्पू बने भूमि विकास बैंक के निर्विरोध अध्यक्ष

Wed, 26 Aug 2020 09:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
bhoomi vikas bank
उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड बांसडीह के अध्यक्ष पद के नामांकन करते भाजपा समर्थि - फोटो : BALLIA
बांसडीह। वरिष्ठ भाजपा नेता कुंवर विजय सिंह पप्पू बुधवार को भूमि विकास बैंक लिमिटेड की बांसडीह शाखा के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। उन्होंने दोपहर में पर्चा भरा और शाम तक विरोध में किसी के पर्चा दाखिल नहीं करने के कारण उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद दूबे तथा भाजपा नेत्री केतकी सिंह सहित समस्त मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे। नामांकन से पूर्व सभी भाजपा पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता बांसडीह डाकबंगला में एकत्र हुए। इसके बाद भाजपा उम्मीदवार कुंवर विजय सिंह पप्पू के साथ बांसडीह स्थित सहकारी बैंक पर पहुंचे। वहीं चुनाव अधिकारी दिलीप कुमार खरवार के समक्ष नामांकन दाखिल हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बांसडीह सहित जनपद के चारों बैंकों पर भाजपा का कब्जा होगा। आगामी सहकारी तथा पंचायत चुनाव में भी भाजपा बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेगी और अपनी पताका फहराएगी। नवनिर्वाचित भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष पप्पू सिंह ने कहा कि भाजपा नेतृत्व ने हमें उम्मीदवार बनाया और मेरा निर्विरोध निर्वाचन भी हो गया। इसके लिए मैं आजीवन ऋणी रहूंगा। इस अवसर पर श्रीनिवास मिश्रा, प्रभु उपाध्याय, शशिकांत सिंह, मुन्न जी कुमार, शीतांशु गुप्ता, प्रमोद सिंह, दिनेश तिवारी, सतेंद्र सिंह, कन्हैया सिंह, सुभाष वर्मा, सीपी सिंह, मुन्ना उपाध्याय, राजेश सिंह, देवेन्द्र सिंह, अखिलेश तिवारी, रमेश वर्मा, सन्तोष सेठ सहित आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed