फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bhojpuri singer accused of having physical relationship on the pretext of marriage

भोजपुरी गायक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप, जिलाधिकारी से लगाई गुहार

Tue, 18 Jan 2022 11:27 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 18 Jan 2022 11:27 PM IST
सार

इस संबंध में कोतवाल बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि अभी कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है।

विज्ञापन
Bhojpuri singer accused of having physical relationship on the pretext of marriage
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बलिया में शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी पीड़िता ने मंगलवार को जिलाधिकारी को पत्रक सौंपकर भोजपुरी के एक चर्चित लोकगीत गायक के खिलाफ कोर्ट की ओर से एफआईआर का आदेश होने के बाद भी देने के बाद भी कोतवाली पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज नहीं करने की शिकायत की।

विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि भोजपुरी गायक ने सांस्कृतिक प्रोग्राम में मुझे काम दिलाने के लिए आए दिन बुलाते थे। मैं कार्यक्रम में उनके साथ जाने लगी। इस दौरान भोजपुरी गायक ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। कुछ दिनों बाद गाली-गलौज कर और मारपीट कर हत्या की धमकी देकर भगा दिया।
विज्ञापन


मुकदमा दर्ज कराने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय सिविल जज (जूडि) एफटीसी द्विती एवं/ न्यायिक मजिस्ट्रेट ने 156(3) के तहत 15 नवंबर 2021 को थाना कोतवाली में प्रथम रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश पारित किया। आज तक कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। इस संबंध में कोतवाल बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि अभी कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed