{"_id":"5dbab9238ebc3e93b31a860d","slug":"bhojpuri-film-will-be-made-on-lalu-yadavs-political-career","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालू यादव के राजनीतिक करियर पर बनेगी भोजपुरी फिल्म ‘लालटेन’, बलिया के यश कुमार निभाएंगे किरदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालू यादव के राजनीतिक करियर पर बनेगी भोजपुरी फिल्म ‘लालटेन’, बलिया के यश कुमार निभाएंगे किरदार
Thu, 31 Oct 2019 04:06 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 31 Oct 2019 04:06 PM IST
विज्ञापन
लालू का किरदार भोजपुरी एक्टर यश कुमार निभाएंगे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी सदाबहार राजनीति को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व राजद नेता लालू प्रसाद यादव शीघ्र ही रुपहले पर्दे पर नजर आयेंगे। उनके राजनीतिक करियर पर फिल्म बनने जा रही है, जिसमें लालू की भूमिका में बलिया निवासी भोजपुरी एक्टर यश कुमार होंगे।
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के राजनैतिक जीवन पर आधारित भोजपुरी फिल्म को लेकर तैयार प्लान की चर्चा करते हुए भोजपुरी अभिनेता यश कुमार ने बताया कि फिल्म का नाम लालटेन होगा। बलिया के बिल्थरारोड क्षेत्र के चैनपुर गुलौरा स्थित गांव में पत्रकारों से बातचीत करते हुए यश कुमार ने बताया कि यह फिल्म अगले वर्ष फरवरी माह में रिलीज होगी।
उन्होंने जानकारी दी कि वे स्वयं लालू की भूमिका निभा रहे हैं । अभिनेत्री स्मृति सिन्हा राबड़ी देवी की भूमिका में हैं। फ़िल्म का फिल्मांकन गुजरात व बिहार के विभिन्न हिस्सों में किया गया है। उन्होंने बताया कि सुमन कुमार द्वारा निर्मित इस फ़िल्म में लालू यादव के जीवन के विभिन्न पहलुओं खासकर उनके जीवन के खट्टे मीठे यादों को रोचक व मनमोहक तरीके से प्रस्तुत किया गया है।