फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bhojpuri actress

भोजपुरी अभिनेत्री

Sun, 28 Feb 2021 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Bhojpuri actress
बलिया। भोजपुरी फिल्म के मुहूर्त तथा होली गीत की शूटिंग करने बलिया पहुंची भोजपुरी फिल्म की अभिनेत्री व आजमगढ़ जिले की निवासी स्वीटी सिंह ने बताया कि अब लोगों का रुझान हिंदी फिल्म की तरह भोजपुरी फिल्म की तरफ काफी हो गया है। जिससे भोजपुरी का काफी उत्थान हुआ है।
विज्ञापन

स्वीटी सिंह ने बताया कि वह अब तक भोजपुरी अभिनेता रवि किशन, खेसारी लाल, पवन सिंह समेत स्टार अभिनेताओं के साथ 100 से अधिक भोजपुरी फिल्मों में अभिनेत्री व कामेडी के रूप में काम कर चुकी है। जिसमें सत्या, शोला शबनम, धड़कन समेत कई फिल्में हैं। अब साउथ की फिल्म में काम करने जा रही हैं। इसके अलावा टिकुली पर तीन गो, कोई लवर नहीं था कुवार में--- समेत कई भोजपुरी गाने के एलबम में प्रस्तुति की है। बताया कि वर्ष 2020 में बेस्ट कॉमेडी का अवार्ड मिला है। कहा कि जब मैं इस क्षेत्र में आई तो परिवार की दुश्वारियां खूब झेलने को मिली। लेकिन मैंने हिम्मत नहीं हारी और मुंबई में अकेली रहकर संघर्ष किया, लेकिन परिवार का कभी साथ नहीं छोड़ा। उन्होंने अभिभावकों ने अनुरोध किया कि आपके बेटा-बेटी जिस क्षेत्र में जाना चाहें, उसे जाने की अनुमति जरूर दें। निश्चित ही वह सफलता हासिल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed