फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bhaskar's philosophy worship God descended

भगवान भाष्कर के दर्शन पूजन को उमड़े

Sun, 06 Nov 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया Updated Sun, 06 Nov 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
Bhaskar's philosophy worship God descended
रामलीला मैदान में भगवान सूर्य का पूजन-अर्चन करते भाजपा नेता अनूप और नपा के पूर्व चेयरमैन लक्ष्मण गुप्ता, ईओ संतोष कुमार मिश्र।

विज्ञापन
नगर के बिचला घाट स्थित महावीर चबूतरे पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान भाष्कर की प्रतिमा स्थापित की गई थी। इस दौरान नगर
पालिका चेयरमैन साधना गुप्त एवं प्रतिनिधि लक्ष्मण गुप्त ने संयुक्त रूप से भगवान भाष्कर का पट खोला। इसके अलावा कोटवां नारायणपुर, उजियार घाट पर सूर्य की प्रतिमा स्थापित की गई थी, जहां महिलाओं ने भगवान भाष्कर की पूजन-अर्चन कर परिवार के मंगलमय की कामना की।
बैरियाः तहसील क्षेत्र में डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए रविवार को  सुबह से ही लोग तालाब और नदियों के घाटों पर छठ की पूजा करने के लिए  वेदी  बनाने में जुटे रहें। जबकि गांव के नौ युवा पीढ़ी, युवा समाजसेवी  चंदा जुटाकर तालाब पोखरे और  नदियों  के पास आने जाने के  रास्ते पर रोशनी के लिए लाइट का सजावट किया ।
विज्ञापन

  क्षेत्र के शिवन टोला, बैरिया,  रानीगंज बाजार, कोटवा, मधुबनी, करमानपुर, तालिबपुर, जमालपुर, श्रीनगर,  दलछपरा, दुर्जनपुर,  नारायणगढ़ आदि गांवों में तालाबों, पोखरा आदि स्थानों  पर महिला और पुरुष छठ पूजा के लिए वेदी बनाया। शाम ढलने से पहले ही छठ  के पारंपरिक गीतों के साथ महिलाओं की झुंड छठ पूजा स्थल तक पहुंची।  वहां  आस्था के प्रतीक डूबता हुआ सूर्य को महिलाओं ने अर्घ्य दिया।   बेल्थरारोडः व्रती महिलाओं ने मंगलगीतों के साथ अस्ताचलगामी, भगवान भाष्कर को अघ्र्य देकर पुण्य और यश की कामना की। इस दौरान बिचला पोखरा, नौकापुरा, बिठुआ मार्ग सरवरों के अलावा सरयू नदी के विभिन्न तटों पर मेले जैसा दृश्य देखने को मिला। महिलाओं ने बेदी का पूजन-अर्चन किया। इस दौरान बच्चों ने आतिशबाजी कर पर्व का आनंद उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed