फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Between police and the public are treated like family

पुलिस और जनता के बीच व्यवहार परिवार जैसा हो

Wed, 12 Aug 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया Updated Wed, 12 Aug 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
Between police and the public are treated like family
पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पास स्थित पुलिस क्लब की मरम्मत के बाद उद्घाटन प्रदेश के खादी ग्रामोद्योग मंत्री नारद राय ने किया। उन्होंने पूरे क्लब में भ्रमण कर अब तक कराए गए कार्य को देखा। इस दौरान कहा कि पुलिस और जनता के बीच का व्यवहार परिवार जैसे होना चाहिए।
विज्ञापन


क्लब में ही आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मंत्री ने अखिलेश सरकार सशक्त पुलिस बनाने के प्रति गंभीर है। प्रदेश के सभी थानों में नई गाड़ियां दी ताकि स्पीड के अभाव में अपराधी भागने न पाएं। पुलिस को सभी संसाधनों से लैस किया और विभागीय प्रोन्नति की।
विज्ञापन


पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री के निर्देश के क्रम में कहीं भी कोई घटना हो तो मीडिया से पहले पुलिस पहुंचनी चाहिए। क्लब को रहने लायक बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक राजूबाबू सिंह को सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुराने दिनों के बारे में बताते हुए कहा कि आंदोलन करते समय पुलिस जब पकड़ती थी तो कोतवाली में शौचालय की व्यवस्था नहीं थी। पुलिस शौच के लिए इसी क्लब में लाती थी। उस समय भी इस क्लब की स्थिति खराब थी। इसके अलावा थानों में बेहतर व्यवस्था के लिए भी सराहना की।


एसपी ने एसपी आफिस में आने वाले आम जनता के लिए एक आगंतुक कक्ष बनवाने का प्रस्ताव मंत्री के समक्ष रखा जिसे मंत्री ने स्वीकारा। एसपी ने कहा कि इस क्लब की स्थिति काफी खराब थी। बेहतर स्थान पर होने के नाते मरम्मत की ठानी और कार्य शुरू कराया। सपा जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह ने भी इसे बेहतर कार्य बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed