फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Better treatment is not available in health fair

Ballia News: आरोग्य मेले में नहीं मिल रहा बेहतर इलाज

Mon, 16 Dec 2024 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Better treatment is not available in health fair
बलिया। जिला मुख्यालय से 23 किमी दूर पूर पीएचसी पर लगे जन आरोग्य मेले में फार्मासिस्ट एवं वार्डबॉय ने मरीजों का इलाज किया। एलोपैथ के चिकित्सक नहीं पहंुचे थे। स्वास्थ्य केंद्र पर आसपास के 25 हजार की आबादी की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

जिले में 86 से अधिक चिकित्सक व 80 आयुष चिकित्साधिकारी है। इसके बाद भी मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में मरीजों को बेहतर उपचार नहीं मिल पा रहा है। मौसम के बदलाव से सर्दी, जुकाम, खांसी, सांस रोगी मरीजों की संख्या बढ़ी है। गढ़मलपुर स्वास्थ्य केंद्र का भी यही हाल रहा। यहां तैनात डॉक्टर अंकित सिंह का तबादला होने के कारण फार्मासिस्ट ने आए हुए लोगों को दवा दी।
विज्ञापन


विभागीय आंकड़े को माने तो रविवार को लगे आरोग्य मेले में 3145 मरीजों का इलाज हुआ। चितबड़ागांव नगर पंचायत के न्यू पीएचसी पर आयुष डाक्टर मोहम्मद शाहिद ने 32 मरीजों का इलाज किया। बताया कि ठंड बढ़ने से सर्दी, जुकाम के अलावा बुजुर्गों में हड्डी व जोड़ों में दर्द से परेशानी बढ़ी है। इस मौके पर फार्मासिस्ट विनय कुमार, स्टाफ नर्स पूजा, चौकीदार विमलेश कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed