फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   BEO Hanumanganj suspended on the basis of complaints

Ballia News: शिकायतों के आधार पर बीईओ हनुमानगंज निलंबित

Sat, 15 Feb 2025 08:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 08:11 PM IST
विज्ञापन
BEO Hanumanganj suspended on the basis of complaints
बलिया। अपर शिक्षा निदेशक ने हनुमानगंज के बीईओ आशुतोष त्रिपाठी को निलंबित कर दिया है। महिला शिक्षिकाओं संग अश्लील चैट करने, अपार आईडी बनवाने में रुचि नहीं दिखाने तथा दिव्यांग शिक्षक के मानसिक उत्पीड़न के आरोप में प्राथमिक दर्ज होने पर अपर शिक्षा निदेशक ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन


बीएसए मनीष कुमार सिंह ने बताया कि बीईओ के खिलाफ विभिन्न शिकायतों की स्थानीय स्तर पर जांच कराई गई थी और रिपोर्ट शासन को प्रेषित की गई थी। इसके आधार पर अपर शिक्षा निदेशक ने खंड शिक्षा अधिकारी को निलंबित करने का आदेश जारी किया है। उधर, विभागीय सूत्रों का कहना है कि तैनाती के बाद से खंड शिक्षा अधिकारी हनुमानगंज आशुतोष त्रिपाठी सुर्खियों में रहे। कभी महिला शिक्षिकाओं से व्ह्वाट्सएप पर अश्लील चैट को लेकर तो कभी तिखमपुर में तैनात दिव्यांग सहायक अध्यापक सुशांत द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर चर्चा में रहे। दो माह पूर्व बीआरसी हनुमानगंज में चल रहे प्रशिक्षण के दौरान एक महिला शिक्षक ने बीईओ पर चप्पल भी चलाया था। आरोप लगाया था कि बीईओ उससे अश्लील हरकतें कर रहे थे, लेकिन तब विभाग ने मामले को अंदरखाने दबा दिया था, लेकिन ये शिकायतें शासन के पास गईं तो आखिरकार विभागीय अधिकारियों को जांच कर रिपोर्ट लगानी पड़ी। पिछले वर्ष सितंबर माह में दिव्यांग शिक्षक सुशांत के अधिवक्ता पिता की तहरीर पर कोतवाली में बीईओ आशुतोष त्रिपाठी समेत तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ था। साथ ही इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी की थी।
विज्ञापन

000
विभिन्न आरोपों के आधार पर अपर शिक्षा निदेशक ने हनुमानगंज के खंड शिक्षा अधिकारी आशुतोष त्रिपाठी को निलंबित करने का आदेश जारी किया है। - मनीष कुमार सिंह, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed