फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Beltharad railway station included in Amrit Bharat Yojana

Ballia News: अमृत भारत योजना में शामिल हुआ बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन

Thu, 16 Mar 2023 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Mar 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Beltharad railway station included in Amrit Bharat Yojana
रेल उपभोक्ता परामर्श दात्री समिति के सदस्य देवेंद्र कुमार गुप्त ने बताया कि बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन के रूप में चयनित किया गया है। रेल प्रशासन ने पूर्वांचल के 15 स्टेशनों को अमृत भारत योजना में शामिल कर इन्हें चमकाने की कार्य योजना बनाई है। योजना के तहत चयनित स्टेशनों के सुंदरीकरण और यात्री सुविधाओं के विस्तार की कवायद शुरू हो गई है।
विज्ञापन

योजना को अमली जामा पहनाने के लिए मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पांडेय ने तकनीकी इंजीनियरों के साथ बीते मंगलवार को स्टेशन परिसर का स्थलीय निरीक्षण कर स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की संभावनाओं की पड़ताल की। गुप्त ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत प्रत्येक स्टेशन पर 12 करोड़ रूपये खर्च किए जाएंगे। डीआरएम द्वारा सर्वे के बाद तीन माह में डीपीआर रेलवे बोर्ड को भेज दिया जाएगा। इसके तहत यात्रियों को स्टेशन पर आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। फूड प्लाजा और सिटी सेंटर का विकास किया जाएगा। दिव्यांगजनों के लिए विशेष सुविधा रहेगी। उन्होंने कहा कि पुरानी सुविधाओं को विकसित करने के साथ नई सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही ट्रेनों की समय सारणी, प्रकाश की बेहतर सुविधा, आधुनिक पार्किंग व्यवस्था, आरामदायक यात्री प्रतिक्षालय, 600 मीटर लंबा उच्चस्तरीय प्लेटफॉर्म निर्माण तथा मुफ्त वाई-फाई की सुविधा होगी। उन्होंने बताया कि यात्री सुविधा के मद्देनजर योजनाओं के क्रियान्वयन के बाद विकास के नए युग का सूत्रपात होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed