फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Before the rains, only one kilometer of the Jackfruit drain will be beautified.

Ballia News: बारिश से पहले कटहल नाले का एक किलोमीटर तक ही होगा सुंदरीकरण

Thu, 07 May 2026 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Before the rains, only one kilometer of the Jackfruit drain will be beautified.
बलिया। शहर में स्थित कटहलनाले के सौंदर्यीकरण का कार्य तेज हो गया है। नाले के अंदर समतल किए जाने का कार्य पूरा हो गया है। पहले चरण में मानसून से पहले एक किलोमीटर तक सुंदरीकरण का काम करने का लक्ष्य रखा गया है। बाकी काम बरसात के बाद कराए जाएंगे। मई के अंत तक हर हाल में रिटेनिंग वाॅल तैयार करने का निर्देश कार्यदायी संस्था को दिया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सीआरओ त्रिभुवन के नेतृत्व में टीम ने कटलनाले के सुंदरीकरण के कामों का निरीक्षण किया। मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन ने बताया कि खोदाई कार्य पूरा कर लिया गया है। सहायक अभियंता ने बताया कि मानसून से पहले लगभग एक किलोमीटर क्षेत्र में पक्के निर्माण कार्य को पूर्ण करने की कार्ययोजना तैयार की गई है। सहायक अभियंता सीएनडीएस को निर्देशित किया गया कि मानसून पूर्व सभी कार्य पूरे कर लिए जाएं।
विज्ञापन

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि परियोजना की सबसे बड़ी चुनौती बारिश शुरू होने से पहले निर्माण कार्यों को सुरक्षित एवं तकनीकी रूप से मजबूत बनाना है। निर्देशों के अनुसार रिटेनिंग वॉल का निर्माण कार्य मई माह के अंत तक हर हाल में पूरा करने को कहा गया। इसके लिए कार्यदायी संस्था को तेजी से काम करने के निर्देश दिए गए। साथ ही रिटेनिंग वॉल बनने के बाद स्टोन पिचिंग का कार्य भी मानसून पूर्व पूरा करने को कहा गया। इसके लिए सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता इं. राकेश कुमार से तकनीकी मार्गदर्शन लेने के निर्देश दिए गए। सीआरओ ने पाथ-वे मार्ग में मिट्टी भराई कर मजबूत बनाने पर भी जोर दिया, ताकि बाढ़ के दौरान मार्ग को नुकसान न पहुंचे। इसके लिए लोक निर्माण विभाग से सहयोग लेने की बात कही गई। मानसून पूर्व पूरे नाले की सफाई के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीआरओ ने कार्यदायी संस्था से कहा कि सभी कार्य गुणवत्ता के साथ कराएं। समय-समय पर तकनीकी परीक्षण भी कराएं। पहले चरण में लगभग एक किलोमीटर क्षेत्र में कटहलनाले के कार्य को मानसून से पहले पूरा कराया जाएगा। बाकी कार्य बरसात के बाद किए जाएंगे। कार्यदायी संस्था ने इस एक किलोमीटर हिस्से को मॉडल परियोजना के रूप में विकसित करने की कार्ययोजना भी प्रस्तुत की है।
------
कटहलनाले के सुंदरीकरण की यह है योजना
- कटहल नाले को जूहू चौपाटी की तर्ज पर पर्यटन आकर्षण और रिवर फ्रंट के रूप में विकसित किया जाएगा।
- नाले के दोनों तरफ पाथवे, ग्रीन स्पेस व पार्क, सोलर लाइटिंग, मियावाकी फॉरेस्ट और पार्किंग स्थल बनाए जाएंगे।
- शहर की जल निकासी व्यवस्था में सुधार होगा। बाढ़ के पानी को सुरहाताल में भरा जाएगा।
- शहर के बीचोंबीच की गंदगी को दूर कर हरियाली और पार्क विकसित किया जाएगा।
- लगभग 18.07 करोड़ की लागत से यह महत्वाकांक्षी परियोजना पूरी की जाएगी।
-परमंदापुर पुल से रामपुर महावल बैराज तक लगभग 2 किलोमीटर की लंबाई में काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed