फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   BDC member punished for the mistakes of block administration

बीडीसी सदस्य ने भुगती ब्लॉक प्रशासन की गलतियों की सजा

Sat, 10 Jul 2021 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
BDC member punished for the mistakes of block administration
बलिया। मनियर ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान शनिवार को एक महिला क्षेत्र पंचायत सदस्य ब्लॉक प्रशासन की गलतियों से मतदान करने से वंचित रह गईं। उसने लाख सफाई दी, लेकिन प्रशासन ने उसकी एक नहीं सुनीं। अंतत: वह मायूस होकर वापस लौट गई।
विज्ञापन

मनियर ब्लॉक के पटखौली पुरब गांव निवासी मनीषा देवी वार्ड 13 से क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव जीती थीं। इसका उसे प्रमाणपत्र भी मिला है। प्रमाणपत्र लेकर वह लेकर मतदान करने जब पहुंची, एसडीएम सीमा पांडेय ने यह कहकर वापस लौटा दिया कि आप को भले ही जीत का प्रमाणपत्र मिला है, लेकिन आप का नाम मतदाता सूची में नहीं है। इसलिए आपको मतदान करने का अधिकार नहीं है। वहीं, मतदाता सूची में उक्त वार्ड में चुनाव हारी हुई प्रत्याशी दूसरी महिला का नाम भवगतिया देवी का नाम अंकित था। प्रशासन ने मतदाता सूची में अंकित नाम वाली महिला भवगतिया देवी को पुलिस भेजकर बुलाया। सदर एसडीएम सीमा पांडेय के पूछने पर उसने कहा कि नहीं मैं हारी हुई प्रत्याशी हूं। यह सुन एसडीएम चुप्पी साध गईं। इस संबंध में एआरओ दीपक श्रीवास्तव ने बताया कि उक्त महिला का मतदाता सूची में नाम नहीं होने के कारण मतदान करने से वंचित रह गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed