{"_id":"594d59264f1c1bf77d8b47ae","slug":"battling-two-communities-3-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरहनी गांव में दो समुदायों में मारपीट, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरहनी गांव में दो समुदायों में मारपीट, तीन घायल
ballia
Updated Fri, 23 Jun 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के नरहनी गांव में गुरुवार की देर शाम बच्चों के विवाद में दो समुदायों के लोग आमने-सामने हो गये। मामला इतना तूल पकड़ा दोनों पक्षों से लाठी-डंडे व ईट-पत्थर चलने लगे। जिसमें एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया।
घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी के विजय पाल सिंह, थानाध्यक्ष अतुल कुमार राय के साथ पीएसी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद हालात पर काबू पा लिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिंदर वर्मा (16) तथा शमशाद खान (18) के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। मामला इतना तूल पकड़ा कि दोनों युवकों के परिवार के लोग आमने-सामने हो गए और दोनों ओर से लाठी-डंउे व ईंट-पत्थर चलने लगे।
जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान एक पक्ष के महादेव वर्मा (45), सुभांति देवी (35), रामचंद्र (65) घायल हो गए। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दिया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अतुल कुमार राय पीएसी के जवानाें के साथ मौके पर पहुंच गए और मोर्चा संभाल लिया।
विज्ञापन
वहीं रात में ही एएसपी विजय पाल सिंह घटना स्थल पर पहुंच गए और मुआयना किया। इस बाबत एएसपी ने बताया कि रात में नरहनी गांव में दो समुदायों में बच्चों के विवाद को लेकर मारपीट हो गया था। इसकी जानकारी मिलने के बाद मौके पर पीएसी तैनात कर दी गई है।