{"_id":"5f04a5e58ebc3e42b542a903","slug":"baria-tehsil-closed-for-48-hours-ballia-news-vns534512071","type":"story","status":"publish","title_hn":"48 घंटे के लिए बैरिया तहसील बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
48 घंटे के लिए बैरिया तहसील बंद
विज्ञापन
बैरिया तहसील परिसर स्थित उपजिला मजिस्ट्रेट कार्यालय को सैनिटाइज करते सफाईकर्मी।
- फोटो : BALLIA
48 घंटे के लिए बैरिया तहसील बंद
बैरिया। तहसील के पूर्ति निरीक्षक के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उप जिलाधिकारी बैरिया सुरेश कुमार पाल ने मंगलवार से बैरिया तहसील के सभी कार्यालयों को अगले 48 घंटे के लिए बंद करने का आदेश दिया है। तहसील के सभी कार्यालयों को बंद कर यहां सैनिटाइज का कार्य किया जा रहा है। उप जिलाधिकारी ने पूर्ति निरीक्षक के संपर्क में आने वाले सभी कर्मचारियों को 48 घंटे के अंदर कोरोना जांच के रैंडम जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग को भी निर्देशित किया है। बताते चलें कि विगत 28 जून को कोटे की एक दुकान के जांच के लिए तहसील में काफी कार्डधारक और कोटेदार जुटे थे। आशंका व्यक्त की जा रही है कि उसी दौरान किसी के संपर्क में आने से पूर्ति निरीक्षक संक्रमित हुए हैं। उस दिन कोटेदार और कार्डधारक काफी संख्या में जुटे थे। ऐसे में कोटेदारों और कार्ड धारकों में भी कोरोना संक्रमित होने की आशंका को लेकर भय का माहौल है।
कोरोना संक्रमण के बढ़ने के कारण जिला अस्पताल की ओपीडी दो दिन के लिए बंद कर सैनिटाइज किया जा रहा है। डाक्टर बी नारायण छुट्टी लेकर घर चले गए। जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए कर्मचारियों व चिकित्सकों में हड़कंप मचा हुआ है। कोई ड्यूटी करना नहीं चाहता सभी लोगों में भय व्याप्त है। डाक्टर मिथिलेश कुमार सिंह ने बताया कि ओपीडी दो दिन बंद रहेगा और सैनिटाइज किया जाएगा।