फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bapu was affectionate with leprosy patients

कुष्ठ रोगियों से बापू को था स्नेह

Tue, 30 Jan 2018 11:59 PM IST
ballia
ballia Updated Tue, 30 Jan 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
Bapu was affectionate with leprosy patients
महात्मा गांधी
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रतसर के परिसर में मंगलवार को प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. केशव प्रसाद की अध्यक्षता में महात्मा गांधी के पुण्यतिथि कुष्ठ दिवस के रूप में मनाई गई। सर्व प्रथम गांधी जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया।
विज्ञापन


 डाॅ. केशव प्रसाद ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी कुष्ठ रोगियों के प्रति स्नेह व सेवाभाव रखते थे, इसलिए पुण्य तिथि को कुष्ठ दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होनें कहा कि बापू ने कुष्ठ रोगियों का सेवा कर यह सन्देश दिया कि कुष्ठ रोग से पीड़ित लोगों की सेवा करने से या उनके पास रहने से रोग नहीं फैलता है। कुष्ठ की बीमारी कीटाणुओं से होती है और इसका इलाज पूर्णत:सम्भव है। वहीं इस रोग का पहचान करना भी आसान है। चमड़े पर किसी प्रकार का दाग या धब्बा हो और जिसमें दर्द ना हो इस बीमारी के लक्षण हो सकते हैं, साथ ही ऐसे दाग धब्बे खुजलाते भी नहीं है । एनएमए धनेश पांडेय ने बताया कि जनपद में 30 जनवरी से 13 फरवरी 2018 तक कुष्ठ पखवारा का आयोजन किया गया है। जिसमें ग्राम-सभाओं, स्कूलों एवं धार्मिक संस्थानों में जागरूकता अभियान व्यापक स्तर पर संचालित किया जा रहा है । जिसमें कुष्ठ मरीजों को खोज कर निकटतम स्वास्थ्य केन्द्र पर नि: शुल्क चिकित्सा की व्यवस्था उपलब्ध है। डाॅ. सुरेन्द्र गुप्त, डाॅ. आर. के. सिंह, डाॅ. मदन मोहन चौबे, एस.एन. त्रिपाठी, विक्रमा यादव, शशिकान्त शर्मा, शिव जी यादव, एच. के. सिंह, शशि सिंह, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवानी पर मंगलवार के दिन महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर देश को कुष्ट रोग से मुक्त करने के लिए ग्राम प्रधान व स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा कोई कोर कसर न छोड़ने का शपथ लिया गया। डॉ जगमोहन प्रसाद (आयुष) ने बताया कि त्वचा पर एक से अधिक लाल, दाग धब्बे जिसमें सुन्नापन व सुखापन, त्वचा पर दाने या तैलीय चमक होना,हाथ पैर में सुन्नापन व सुखापन आदि होने पर तत्काल जाच करवाये, क्योंकि ये कुष्ठ रोग हो सकता है। वहीं सतीश कुमार एमओ द्वितीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवानी ने बताया कि कुष्ठ रोग का शीघ्र इलाज कराने से पूर्णत: ठीक हो जाता है। कुष्ठ रोग पूर्वजन्म के पाप या व्यवहार का फल नहीं है। यह रोग अनुवांशिक भी नहीं है तथा यह छूने से नही फैलता ।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुष्ठ रोग पूर्ण रूप से एमडीटी द्वारा ठीक हो सकता है। इस लिए कोई भी लक्षण दिखाई दे तो तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पर आकर जांच कराए और कुष्ठ मुक्त भारत का निर्माण में सहयोग प्रदान करे। शपथ लेने वालों में रामचंद्र गुप्ता, एनएमए डॉ बरमेश्वर सिंह, डॉ सर्वजीत यादव, संतोष यादव, पशुपतिनाथ पाण्डेय, चीफ फार्मासिस्ट, रामप्यारे शर्मा फार्मासिस्ट, मोहम्मद इस्माइल डेन्टल हाईजनिस्ट, राकेश तिवारी फार्मासिस्ट,सतीश कुमार वर्मा फार्मासिस्ट,श्यामसुन्दर पांडेय वार्ड ब्वाय,संदीप भारद्वाज एल टी,सहजानंद सहित कई लोग उपस्थित थे। इसी क्रम में बेलहरी गांव के पंचायत भवन पर 60 कुष्ठ रोगियों का इलाज किया गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनिल सिंह ने जिलाधिकारी का घोषणा पत्र व ग्राम प्रधान का भाषण हुआ।फर्मासिस्ट सर्वेश कुमार श्रीवास्तव, महेश कुमार, राम मिलन दुबे, चुनीलाल, रंजीत, चुन्ना दुबे, मुन्ना सिंह, छोटे लाल सिंह, संतोष तिवारी, सुनील सिंह, हरेन्द्र गिरि,छितेश्वर नाथ गिरि, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed