फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Banned 4626, Mini on 125 and Goonda Act on 21

4626 पाबंद, 125 पर मिनी और 21 पर गुंडा एक्ट

Thu, 06 Jan 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Banned 4626, Mini on 125 and Goonda Act on 21
आने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए तहसील क्षेत्र के कुल तीन थाना पुलिस की ओर से अब तक 4628 लोगों को धारा 107/16 में पाबंद किया है। वहीं 125 लोगों पर मिनी गुंडा एक्ट, 21 लोगों पर गुंडा एक्ट व 14 लोगों को जिला बदर किया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी बैरिया अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि बैरिया में 1120 लोगों पर धारा 107/16, वहीं 47 लोगों पर मिनी गुंडा एक्ट तथा चार लोगों पर गुंडा एक्ट लगाया गया है। एक व्यक्ति को जिला बदर किया गया है। दोकटी थाना क्षेत्र के एक हजार लोगों को 107/16 में पाबन्द किया गया है, 30 लोगों पर मिनी गुंडा एक्ट, चार लोगों पर गुंडा एक्ट व दो लोगों को जिला बदर किया गया है। रेवती थाना क्षेत्र के कुल 1349 लोगों को 107/16 में पाबन्द किया गया है, 30 लोगों पर मिनी गुंडा एक्ट, छह लोगों पर गुंडा एक्ट लगाया गया है। चार लोगों को जिला बदर किया गया है। थाना हल्दी द्वारा 946 लोगों को 107/16 के तहत पाबंद, 35 लोगों पर मिनी गुंडा एक्ट, सात लोगों पर गुंडा एक्ट लगाया गया है। सात लोगों को जिला बदर किया गया है। उपजिलाधिकारी, बैरिया अभय कुमार सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण ठंग से सम्पन्न कराने के लिए हर कदम उठाया जा रहा है। सभी मतदान केंद्रों पर बेहिचक मतदाता अपना मत का प्रयोग करेंगे, इस तरह की सभी जरूरी उपाय किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed