फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Banks are sabotaging self-employment scheme

सरकार की स्वरोजगार योजना को पलीता लगा रहें बैंक

Thu, 02 Jul 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Banks are sabotaging self-employment scheme
बलिया। भले ही सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से प्रदेश में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है, लेकिन बैंकों की मनमानी और उनके द्वारा ऋण देने में आनाकानी करने से सरकार की महत्वाकांक्षी योजना को बट्टा लग रहा है। आलम यह है कि जो युवा उद्यमी स्वरोजगार की ओर प्रेरित हो रहे हैं, उनके हौसलें को बैंकों के अधिकारी कुचलने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

शहर से सटे प्रेमचक बहेरी निवासी साधना सिंह तो महज इसकी बानगी भर है। जिनको ऋण के लिए पहले बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक समेत फील्ड ऑफिसर ने पहले तो गणेश परिक्रमा कराई और फिर यह कहकर बैरंग लौटा दिया कि आप आवश्यक कोरम पूरा करने में विफल हैं, इसलिए बैंक द्वारा आपको ऋण मुहैया नहीं कराया जाएगा। बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारियों के इस दुर्व्यवहार से क्षुब्ध होकर साधना ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही अपने उद्यम के लिए ऋण मुहैया कराने की भी गुहार लगाई है।
विज्ञापन

सीएम को लिखे पत्र में साधना ने जिक्र किया है कि मार्च 2020 में उसने रेडीमेड गारमेंट का कारोबार करने के लिए खादी ग्रामोद्योग विभाग में आवेदन किया था, जहां विभाग द्वारा पत्रावली स्वीकृत करते हुए उसे वित्त पोषित करने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रेमचक बहेरी स्थित शाखा को प्रेषित कर दिया गया था। पहले तो बैंक के अधिकारियों ने उद्योग विभाग से किसी भी प्रकार की फाइल आने की बात से इंकार कर दिया, बाद में बैंक के उच्च अधिकारियों समेत जिलाधिकारी से शिकायत करने पर बैंक ने पत्रावली आने की बात स्वीकारी। शिकायती पत्र में साधना ने उल्लेख किया है कि इसके उपरांत शाखा प्रबंधक ने मुझे फील्ड अधिकारी के पास भेज दिया। जिन्होंने प्रपत्र जमा करने के साथ ही मुझे प्रतिदिन बैंक बुलाया और मेरा मानसिक और आर्थिक स्तर पर शोषण करते रहे। मेरे द्वारा बार-बार ऋण के लिए गुजारिश की गई तो उन्होंने यह कर मुझे बैरंग लौटा दिया कि आप आवश्यक कोरम पूरा नहीं कर रही हैं। इसलिए बैंक आपको ऋण मुहैया नहीं कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
आवेदिका की पत्रावली जांचोपरांत ऋण देने योग्य नहीं पाई गई। इसलिए बैंक ने वित्त पोषित करने से इंकार कर दिया।
संतोष कुमार, प्रभारी शाखा प्रबंधक, बैंक आफ बडौदा, प्रेमचक बहेरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed