{"_id":"58668eac4f1c1b265eeec681","slug":"bank-maneger-se-rupaye-chhinanane-ka-prayas","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक मैनेजर से रुपये छीनने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक मैनेजर से रुपये छीनने का प्रयास
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Fri, 30 Dec 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
शहर कोतवाली क्षेत्र के माल गोदाम के पास शुक्रवार की सुबह पूर्वांचल बैंक के मुख्य शाखा से करीब दो लाख रुपये लेकर जा रहे शंकरपुर पूर्वांचल बैंक मैनेजर से बाइक सवार बदमाशों ने छीनने का प्रयास किया। लेकिन बैंक मैनेजर के शोर मचाने से वे सफल नहीं हो सके और भागने निकले। पीड़ित ने इसकी सूचना 100 नंबर पर दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के शंकरपुर पूर्वांचल बैंक के मैनेजर गोरखनाथ सिंह और मिश्रौली पूर्वांचल बैंक के मैनेजर पल्लव चंद्र झा इंदू कटरा स्थित मुख्य शाखा से रुपये लेकर उपभोक्ताओं को बांटने के लिए बाइक से अपने-अपने शाखा पर जा रहे थे। जैसे ही वह शाखा से बाहर निकलकर बाइक पर बैठ रहे थे कि पीछे से पहुंचे बाइक सवार बदमाशों ने शंकरपुर बैंक मैनेजर से रुपये से भरे बैग को छीनने का प्रयास किया।
लेकिन मैनेजर के शोर मचाने पर बदमाश भाग निकले। इसके बाद मैनेजर ने 100 नंबर व अपने आला अफसरों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया और छानबीन की। लेकिन बदमाशों का कहीं पता न चल सका। पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दिया। इस बाबत शहर कोतवाल अनिल चंद्र तिवारी ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।