फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ban RSS Ajay Rai said India alliance should be united in Bihar elections said big thing Mahatma Gandhi

'RSS पर लगे पाबंदी': अजय राय बोले- बिहार चुनाव में इंडिया गठबंधन एकजुट, महात्मा गांधी को लेकर कही बड़ी बात

Fri, 17 Oct 2025 05:49 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 17 Oct 2025 05:49 AM IST
सार

UP Politics News: कांग्रेस नेता अजय राय गुरुवार को यूपी के बलिया जिले में पहुंचे थे। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने भाजपा पर सियासी हमला किया।

विज्ञापन
Ban RSS Ajay Rai said India alliance should be united in Bihar elections said big thing Mahatma Gandhi
बलिया में अजय राय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Ballia News: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर गंभीर आरोप लगाते हुए पाबंदी लगाने की मांग की है। गुरुवार को टाउन हॉल में महात्मा गांधी के जिले में आने के सौ साल पूरे होने पर कांग्रेस की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के बाद उन्होंने ये बातें कहीं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। आरोप लगाया कि महात्मा गांधी की हत्या के पीछे इसी संगठन का हाथ था और इसने देश को बांटने का भी काम किया। बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर संघ पर पाबंदी लगाने की मांग की है। 
विज्ञापन


केरल में एक युवक की कथित आत्महत्या के मामले में कहा कि 26 साल के संघ प्रशिक्षित आनंदू नाम के युवक ने अपने सुसाइड नोट में संघ के वरिष्ठ नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए थे। इससे पता चलता है कि संघ के अंदर किस तरह का मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा पर सियासी हमला

प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (इंडिया) गठबंधन एकजुट है और बिहार में चुनाव के बाद सरकार बनाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि भाजपा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत अपने साथियों को धोखा दिया है। भाजपा ने हमेशा अपने साथी दलों के साथ खेल खेला है। 

उसने ओडिशा में बीजू जनता दल को खत्म किया, महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ गलत किया और अब बिहार में नीतीश कुमार के साथ भी ऐसा ही कर रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि योगी जी पहले उत्तर प्रदेश को संभालें। यहां कानून-व्यवस्था खत्म हो गई है। उन्होंने बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती पर लखनऊ की रैली में मदद का भी आरोप भाजपा पर लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed