फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   balliya news yuva chetana distributed cloth

युवा चेतना ने त्योहार पर गरीबों को पहनाए कपड़े

Sun, 27 Oct 2019 07:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2019 07:39 PM IST
विज्ञापन
balliya news yuva chetana distributed cloth
बलिया। दीपावली पर युवा चेतना की ओर से मालदेपुर मोड़ पर आयोजित वस्त्र वितरण समारोह में बड़ी संख्या में गरीबों को कपड़े वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी रहे। अध्यक्षता युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित सिंह ने की। कार्यक्रम के दौरान हजारों लोगों के बीच त्योहार के अवसर पर वस्त्रों का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की दीपावली सबके घर में मननी चाहिए। युवा चेतना समाज में व्याप्त असमानता के खिलाफ संघर्ष कर रही है। नेता सिर्फ चुनाव के समय सक्रिय होते हैं लेकिन युवा चेतना हर वक्त जनता के साथ है। रोहित कुमार सिंह ने कहा कि हम सबके सुख-दु:ख के साथी हैं। आजीवन गरीबों के उत्थान की लड़ाई लड़ेंगे। दीपावली भगवान श्री राम के 14 वर्ष वनवास से अयोध्या लौटने की खुशी में मनाई जाती है। इससे यह संदेश मिलता है कि वनवास एक न एक दिन खत्म होता ही है और तानाशाही की उम्र लंबी नहीं होती है। उन्होंने कहा कि देश में ़गरीबों की चिंता किसी को नहीं है। हमें मिलकर संघर्ष करना होगा। औसाफ आलम चांद ने समारोह का संचालन किया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य अवधेश राय, युवा चेतना के राष्ट्रीय महासचिव अजय राय मुन्ना, ओमप्रकाश राय, मोहन सिंह, बैजू राय, सुनील पासवान पिंटू, रामबाबू सिंह, गुड्डु सिंह, अजय ओझा, आलोक राय सोनू, नरोत्तम बा़गी, आलोक राय, सीता पासवान, मुन्ना पासवान, जुबेर सोनू, रंजीत मौर्य, यश मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed