फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ballian ghats

नदी में शव प्रवाह पर रोक, हरहाल में जलाने होंगे

Wed, 12 May 2021 08:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 08:25 PM IST
विज्ञापन
ballian ghats
नरहीं। बिहार के बक्सर एवं उत्तर प्रदेश के कोटवा नारायणपुर, उजियार घाट, भरौली गंगा तट पर गंगा नदी में शवों के मिलने के बाद जैसे ही मामला प्रकाश में आया, वैसे ही दोनों तरफ का जिला प्रशासन सक्रिय हो गया। आनन-फानन में सभी शवों को गंगा नदी के किनारे जेसीबी से गड्ढा खोदकर दफना दिया गया। बक्सर के जिलाधिकारी अमन समीर ने यूपी बिहार सीमा स्थित चौसा के पास रानी घाट पर गंगा में इस पार से उस पार तक महाजाल डालकर शव को आने से रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम भी करा दिया। बक्सर प्रशासन के इस कदम से बलिया प्रशासन को भी काफी राहत मिलेगी। बक्सर प्रशासन की इस कवायद से अब गाजीपुर से आने वाले शव बलिया सीमा में प्रवेश नहीं करेंगे। दूसरी ओर शव के जल प्रवाह पर रोक लगा दी गई है। अब सभी को शव जलाने पड़ेंगे।
विज्ञापन

चौसा प्रखंड के बीडीओ अशोक कुमार ने बताया कि चौसा स्थित यूपी-बिहार सीमा पर रानी घाट पर गंगा नदी में इस छोर से उस छोर तक महाजाल लगा दिया गया है। जिससे कि गाजीपुर की तरफ से आने वाले शव नहीं आ सकेंगे। महाजाल वाले स्थान तथा चौसा श्मशान घाट पर पुलिस का पहरा लगा दिया गया है। अब कोई भी शव गंगा में प्रवाहित नहीं करेगा। उसे हरहाल में शव को जलाना ही होगा। इसके अलावा जल प्रवाह पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। उधर, नरहीं थाना क्षेत्र के कोरंटाडीह चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह भी नाव पर सवार होकर कोटवा नारायणपुर, भरौली, गोविंदपुर गंगा घाटों का निरीक्षण किया तथा पाया कि अभी भी एक दो शव कहीं से बह कर आ गए हैं। चौकी प्रभारी ने बताया कि इधर के घाटों पर पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है तथा शव के जल प्रवाह पर रोक लगा दी गई है। अब सभी को शव जलाने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed