{"_id":"61210887ff8fc16154791021","slug":"ballia-youth-commits-suicide-due-to-marriage-not-happens-used-to-be-under-stress-due-to-white-spots-on-body","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया : शादी नहीं होने पर युवक ने की आत्महत्या, शरीर पर सफेद दाग के चलते तनाव में रहता था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया : शादी नहीं होने पर युवक ने की आत्महत्या, शरीर पर सफेद दाग के चलते तनाव में रहता था
Sat, 21 Aug 2021 07:38 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 21 Aug 2021 07:38 PM IST
सार
युवक शराब का सेवन भी करता था। इसके कारण उसका शादी नहीं हो पा रही थी। इसके पहले भी विषाक्त पदार्थ खाने का प्रयास कर चुका था।
विज्ञापन
demo pic
विस्तार
बलिया जिले के मनियर थाना क्षेत्र के मुड़ियारी गांव के बाहर सती माई के मंदिर के गेट के दरवाजे से शनिवार सुबह फांसी के फंदे पर झूलता युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मृतक मुडिय़ारी गांव का निवासी गुंजन (28) पुत्र शंभूनाथ राम था। ग्रामीणों का कहना है कि युवक के शरीर पर सफेद दाग थे। इसके कारण उसकी शादी नहीं हो रही थी। इससे वह तनाव में रहता था। इसी को लेकर फंदा लगाकर जान देने की बात कही जा रही है। शव देखे जाने पर इसकी सूचना मनियर पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
मनियर थानाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि मृतक सफेद दाग होने के कारण तनाव में रहता था और शराब का सेवन भी करता था। इसके कारण उसका शादी नहीं हो पा रही थी। इसके पहले भी एक-दो बार विषाक्त पदार्थ खाने का भी प्रयास किया था। मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन