फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia Youth commits suicide due to marriage not happens, used to be under stress due to white spots on body

बलिया : शादी नहीं होने पर युवक ने की आत्महत्या, शरीर पर सफेद दाग के चलते तनाव में रहता था

Sat, 21 Aug 2021 07:38 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 21 Aug 2021 07:38 PM IST
सार

युवक शराब का सेवन भी करता था। इसके कारण उसका शादी नहीं हो पा रही थी। इसके पहले भी विषाक्त पदार्थ खाने का प्रयास कर चुका था।

विज्ञापन
Ballia Youth commits suicide due to marriage not happens, used to be under stress due to white spots on body
demo pic

विस्तार

बलिया जिले के मनियर थाना क्षेत्र के मुड़ियारी गांव के बाहर सती माई के मंदिर के गेट के दरवाजे से शनिवार सुबह फांसी के फंदे पर झूलता युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  

विज्ञापन


मृतक मुडिय़ारी गांव का निवासी गुंजन (28) पुत्र शंभूनाथ राम था। ग्रामीणों का कहना है कि युवक के शरीर पर सफेद दाग थे। इसके कारण उसकी शादी नहीं हो रही थी। इससे वह तनाव में रहता था। इसी को लेकर फंदा लगाकर जान देने की बात कही जा रही है। शव देखे जाने पर इसकी सूचना मनियर पुलिस को दी गई। 
विज्ञापन


मनियर थानाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि मृतक सफेद दाग होने के कारण तनाव में रहता था और शराब का सेवन भी करता था। इसके कारण उसका शादी नहीं हो पा रही थी। इसके पहले भी एक-दो बार विषाक्त पदार्थ खाने का भी प्रयास किया था। मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed