Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia young man was beaten to death with sticks over an old rivalry two injured four named

बलिया: पुरानी रंजिश में लाठी-डंडों से पीटकर युवक की हत्या, दो घायल; चार नामजद

Mon, 09 Nov 2026 09:21 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: किशन चौबे Updated Mon, 09 Nov 2026 09:21 PM IST
सार

बलिया के सहतवार में पुरानी रंजिश के चलते लाठी-डंडों से हमले में विनोद राजभर (45) की मौत हो गई। दो अन्य युवक घायल हुए हैं। पत्नी की तहरीर पर चार नामजद समेत अन्य के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

 

विज्ञापन
Ballia young man was beaten to death with sticks over an old rivalry two injured four named
बलिया हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया के सहतवार थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-14 में पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में सोमवार को 45 वर्षीय विनोद राजभर की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि पड़ोसियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर विनोद पर हमला किया। बीच-बचाव करने पहुंचे दो अन्य युवक भी मारपीट में घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल विनोद की मऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर चार नामजद समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन


पुरानी रंजिश में हुआ विवाद, लाठी-डंडों से हमला
जानकारी के अनुसार, दीपावली से पहले पुरानी रंजिश और शराब पीने के दौरान हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों में तनाव बढ़ गया था। सोमवार को सहतवार के वार्ड नंबर-14 में विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि पड़ोसियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर विनोद राजभर पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे दो अन्य युवक भी मारपीट में घायल हो गए।
विज्ञापन

 

Trending Videos

जिला अस्पताल से किया गया था रेफर
गंभीर रूप से घायल विनोद को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसकी हालत देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया। हालांकि, परिजन उसे बेहतर उपचार के लिए मऊ लेकर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई।

हत्या की खबर पर परिजनों का हंगामा
विनोद की मौत की खबर मिलते ही परिजन आक्रोशित हो गए। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। इससे मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी रही। सूचना पर एसडीएम बांसडीह, सीओ जयशंकर मिश्र और तीन थानों की पुलिस फोर्स पहुंची। अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

चार नामजद समेत अन्य पर हत्या की प्राथमिकी
सीओ जयशंकर मिश्र ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद आरोपियों ने साथियों के साथ मिलकर विनोद पर हमला किया। मृतक की पत्नी संजू देवी की तहरीर पर शिवम वर्मा, हर्ष वर्मा, राजू यादव और राजकुंवर समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed