फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia: Watchman dies due to pickup

बलियाः पिकअप के धक्के से चौकीदार की मौत

Sat, 13 Feb 2021 10:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
Ballia: Watchman dies due to pickup
दुबहर थाने समीप सड़क हादसे में मृतक चौकीदार राजकुमार पासवान।(फाइल फोटो) - फोटो : BALLIA
बलिया। दुबहड़ थाने से ड्यूटी कर अपने घर जा रहे चौकीदार को पिकअप ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से घायल चौकीदार को जिला चिकित्सालय भेजवाया, जहां स्थिति को गंभीर देख चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर बीएचयू के लिए रेफर कर दिया। परिजन अभी फेफना तक ही पहुंचे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

राजकुमार पासवान बाऊल (40) निवासी ग्राम कछुआ खास शुक्रवार की रात दुबहड़ थाने से ड्यूटी करके पैदल ही घर जा रहा था। अभी वह थाने से करीब 100 मीटर आगे बढ़ा था कि बैरिया की तरफ जा रही तेज रफ्तार पिकअप ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। सूचना पर दुबहड़ पुलिस पहुंची और उसे जिला चिकित्सालय भेजवाया। ट्रामा सेंटर बीएचयू ले जाते समय राजकुमार ने दम तोड़ दिया। उधर, शनिवार की सुबह चौकीदार के मौत की सूचना मिलने पर सभी चौकीदार यूनियन के जिलाध्यक्ष सुशील राम के साथ कई चौकीदार राजकुमार के घर पहुंचे। मृतक चौकीदार के परिजनों को 50 लाख मुआवजा तथा उसकी पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग की। इस मौके पर भरत पासवान, सुखदेव पासवान, जनार्दन, राजा शंकर यादव, शिवजी पासवान, सुनील राम, जितेंद्र, सुरेंद्र, शिवनारायण राम लखन, मनोज पासवान, तेज नारायण पासवान, राजेंद्र यादव आदि रहे।
विज्ञापन

मृत चौकीदार के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग
बलिया। उप्र ग्राम प्रहरी (चौकीदार) यूनियन के सदस्यों ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक को पत्रक सौंपा। दुबहर थाना क्षेत्र के कछुआ गांव निवासी चौकीदार राजकुमार पासवान की शनिवार की सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई, इनके परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराए जाने की मांग की। पत्रक सौंपने वालों में सुशील कुमार, सुरेंद्र यादव, मनोज पासवान, महेश पासवान, लालजी पासवान, राजबली राम, भोला राम, शिवजी राम, सुरेंद्र राम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed