फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia: The doors of all temple will remain closed on every Monday of the month of Sawan

बलियाः सावन माह के प्रत्येक सोमवार को मंदिरों के बंद रहेंगे कपाट

Thu, 22 Jul 2021 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Ballia: The doors of all temple will remain closed on every Monday of the month of Sawan
बलिया। नगर के ओक्डेनगंज स्थित पुलिस चौकी परिसर में सावन माह को लेकर मंदिर कमेटी और जिला प्रशासन की बैठक बृस्हपतिवार को आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए नगर मजिस्ट्रेट नागेंद्र सिंह ने कहा कि कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर का प्रकोप धीरे-धीरे अब फैलना शुरू हो गया है।
विज्ञापन

शासन द्वारा सावन माह में शिवमंदिर पर लगने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ कोरोना संक्रमण को बढ़ावा दे सकती है। इसको लेकर शासन द्वारा निर्णय लिया गया कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जनपद के सभी मंदिरों के कपाट सोमवार के दिन बंद रहेंगे। बाबा बालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष अजय कुमार चौधरी डब्लू ने कहा कि कोरोना संक्रमण के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा लिए गए निर्णय का हम सभी को स्वागत करना चाहिए। उन्होंने बाबा के भक्तों से अपील किया कि सावन माह के प्रत्येक सोमवार को सभी लोग अपने-अपने घरों से बाबा की आराधना करें। बैठक में सीओ सिटी विक्रमजीत सिंह, कोतवाल बालमुकुंद मिश्र, जापलिनगंज चौकी प्रभारी विश्वदीप सिंह, राकेश रोहन, केके सिंह, आशुतोष सिंह, सत्यम मौर्य, अजय यादव, ऋषभ मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed