{"_id":"60ba65658ebc3e7fec2cd06f","slug":"ballia-sp-line-hajir-seven-policemen-took-action-in-animal-smuggling-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बलिया: एसओ समेत सात पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, पशु तस्करी मामले में पुलिस अधीक्षक ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया: एसओ समेत सात पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, पशु तस्करी मामले में पुलिस अधीक्षक ने की कार्रवाई
Fri, 04 Jun 2021 11:09 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 04 Jun 2021 11:09 PM IST
सार
बसारिकपुर दियारे में पशु तस्करों के कब्जे से 100 मवेशी बरामद हुए थे। इस मामले में 12 नामजद और सात अज्ञात पर मुकदमा दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने गुरुवार की रात शिथिलत और लापरवाही बरतने के आरोप में एसओ समेत सात पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। लाइन हाजिर होने वालों में प्रभारी निरीक्षक सिकंदरपुर विपिन सिंह, हल्का उप निरीक्षक लाल बहादुर, मुख्य आरक्षी आशीष यादव, संजय सिंह, रजनीश सिंह, प्रभाकर सिंह व रत्नाकर सिंह यादव शामिल हैं। मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक को सौंपी है।
विज्ञापन
सभी पुलिसकर्मियों को सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बसारिकपुर दियारे में बुधवार को गोकशी के लिए जा रहे करीब 100 मवेशियों के पकड़े जाने पर किया है। पुलिस के अनुसार, पिछले बुधवार को सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बसारिकपुर गांव के दियारे में गोकशी के लिए ले जा रहे करीब 100 मवेशियों को एसडीएम सिकंदरपुर एवं सीओ की टीम ने पकड़ा था।
विज्ञापन
इस घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया था। इस मामले में 12 नामजद और सात अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पशु तस्करी व अवैध शराब के धंधे में पुलिस की मिलीभगत उजागर होने पर एसपी ने गुरुवार की रात एसओ समेत सात पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि मामले में प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर करते हुए प्रकरण की जांच अपर पुलिस अधीक्षक को सौंपी गई है। रिपोर्ट आने के बाद संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।