फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia: SP District President Rajmangal Yadav died in a road accident, he was returning home after morning wal

Ballia: सड़क दुर्घटना में सपा जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव की मौत, सुबह टहलने के बाद लौट रहे थे घर

Sun, 24 Dec 2023 10:27 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 24 Dec 2023 10:27 AM IST
सार

फेफना विधानसभा के बिसुकिया निवासी राजमंगल यादव का शहर से सटे पहाड़ीपुर स्थित सावित्री नगर में आवास है। घटना की सूचना मिलते ही सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं उनके परिजन इससे अनजान रहे।

विज्ञापन
Ballia: SP District President Rajmangal Yadav died in a road accident, he was returning home after morning wal
सपा जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव का निधन - फोटो : संवाद

विस्तार

सपा के जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई। लखनऊ के लोहिया पार्क के पास रविवार की सुबह टहलने के बाद वह स्कूटी से लौट रहे थे। उसी दौरान किसी वाहन ने टक्कर मार दी, आसपास के लोगों ने उपचार के लिए पास के अस्पताल में पहुंचाया, वहां इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पार्टी कार्यकताओं में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन


फेफना विधानसभा के बिसुकिया निवासी राजमंगल यादव का शहर से सटे पहाड़ीपुर स्थित सावित्री नगर में आवास है। घटना की सूचना मिलते ही सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं उनके परिजन इससे अनजान रहे। राजमंगल यादव श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रसंघ के महामंत्री भी रहे चुके हैं। इसके साथ-साथ वह जिला पंचायत सदस्य से लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी संभाल चुके हैं।
विज्ञापन


वह 2006 से लेकर 2011 तक जिला पंचायत अध्यक्ष रहे थे। वह श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रसंघ के महामंत्री भी रहे चुके हैं।  जनवरी 2020 में सपा जिला अध्यक्ष बने थे, दूसरी बार भी पार्टी ने इनपर विश्वास कर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। आवास पर सांत्वना देने के लिए कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ रही। कार्यकर्ताओं ने घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग की। इस मौके पर जुबेर सोनू, मिंटू खान, अमित सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed