{"_id":"609becfc8ebc3e8da7786f95","slug":"ballia-sp-ballia-news-vns589134168","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा नेता ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
विज्ञापन
बैरिया। कोरोना की दूसरी लहर ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रही है और लोगों को अपने आगोश में लेती जा रही है। सरकार और सत्ताधारी दल के विधायक व सांसद आमजनों को बातों की घुट्टी पिला रहे हैं। जबकि समाजवादी पार्टी के सदस्यों ने मदद का मोर्चा खोल दिया है। यह बातें मनोज सिंह ने बुधवार को पत्रकारों के समक्ष कही।
श्री सिंह ने द्वाबावासियों की मदद के लिए एक कमेटी बनाकर हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। द्वाबा विधानसभा के किसी भी गांव के जरूरतमंद हेल्पलाइन पर फोन कर मदद मांग सकते हैं। कमेटी का अध्यक्ष दयाछपरा निवासी कन्हैया पांडेय को बनाया गया है। हेल्पलाइन नंबर 8756861555 है।
सपा नेता ने विधायक सुरेंद्र सिंह के उस आग्रह पर तंज कसा, जिसमें उन्होंने कोरोना से बचाव के लिए गो-मूत्र पीने की बात कही है। कहा कि गोमूत्र पिलाने के बजाय आप जांच कराइए, दवा दिलवाइए, जो सक्षम नहीं है उनको भोजन उपलब्ध कराइए।