फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia-Shahganj passenger canceled from 3rd to 5th October

Ballia News: बलिया-शाहगंज पैसेंजर तीन से पांच अक्टूबर तक निरस्त

Sun, 24 Sep 2023 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 10:24 PM IST
विज्ञापन
Ballia-Shahganj passenger canceled from 3rd to 5th October
बलिया। वाराणसी मण्डल के खुरहट स्टेशन के यार्ड रिमॉडलिंग कार्य को लेकर प्री-नॉन इण्टरलॉकिंग एवं नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य के कारण बलिया से गुजरने वाली कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। जनसम्पर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि बलिया से दो से पांच अक्टूबर तक चलने वाली बलिया-शाहगंज (05171) पैसेंजर व शाहगंज से तीन से पांच अक्टूबर तक चलने वाली शाहगंज-बलिया (05172) अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
विज्ञापन

बलिया से तीन से पांच अक्टूबर तक चलने वाली बलिया-शाहगंज (05167) बलिया व शाहगंज से तीन से पांच अक्टूबर तक चलने वाली शाहगंज-बलिया (05168) अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। वहीं, दरभंगा से 25 सितम्बर एवं दो अक्टूबर को चलने वाली दरभंगा-अहमदाबाद (09466) विशेष गाड़ी दरभंगा से 120 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जायेगी। छपरा से 26, 27, 29, 30 सितम्बर, एक, तीन, चार अक्टूबर को चलने वाली छपरा-सूरत एक्सप्रेस (19046) छपरा से 120 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जायेगी। नियंत्रण कर चलाई जाने वाली ट्रेनों में दरभंगा से 25, 27, 30 सितम्बर, दो व चार अक्टूबर को चलने वाली दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस (19166) मार्ग में 70 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी। अजमेर से 25, 26, 28 सितम्बर, दो व तीन अक्टूबर को चलने वाली अजमेर-किशनगंज एक्सप्रेस (15716) मार्ग में 130 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी। अमृतसर से 25, 27, 30 सितम्बर, दो व चार अक्टूबर को चलने वाली अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस (14650) मार्ग में 130 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी। जयनगर से 26, 29 सितम्बर, एक व तीन अक्टूबर को चलने वाली 04651 जयनगर-अमृतसर विशेष गाड़ी मार्ग में 50 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी। सूरत से 25, 27, 28 सितम्बर, दो व चार अक्टूबर को चलने वाली 19045 सूरत-छपरा एक्सप्रेस मार्ग में 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed