{"_id":"67584dacf6bb02b7f100ffcc","slug":"ballia-road-accident-bike-rider-father-dies-after-being-hit-by-bolero-son-referred-mourning-in-the-house-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया सड़क हादसा : बोलेरो के धक्के से बाइक सवार पिता की मौत, पुत्र रेफर, घर में मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया सड़क हादसा : बोलेरो के धक्के से बाइक सवार पिता की मौत, पुत्र रेफर, घर में मातम
Tue, 10 Dec 2024 07:48 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Tue, 10 Dec 2024 07:48 PM IST
सार
रसड़ा बलिया मार्ग पर रिश्तेदारी से लौटते समय बोलेरो की चपेट में आए पिता की मौत हो गई और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे ईलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया। घटना के बाद मृतक के घर में मातम का माहौल है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रसड़ा क्षेत्र के रसड़ा-बलिया मार्ग स्थित संवरा के पास सोमवार की रात करीब 11:45 बजे बोलेरो की चपेट में आने से बाइक पर सवार पिता की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत नाजुक देख चिकित्सक ने वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
गड़वार थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव निवासी जयप्रकाश गिरी 60 वर्ष एवं उसका पुत्र अशोक गिरी 18 वर्ष रसड़ा क्षेत्र में रिश्तेदारी में गए हुए थे, जहां से लौटते वक्त रसड़ा-बलिया मार्ग स्थित संवरा गांव के समीप बोलेरो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। जिसमें जयप्रकाश गिरी की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
जबकि अशोक गिरी गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत नाजुक देख चिकित्सक ने वाराणसी रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन