फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia: Power supply stalled due to strong wind and rain, 200 villages remained in the dark along with the city

बलियाः तेज हवा और बारिश से ठप रही बिजली की आपूर्ति, शहर के साथ ही 200 गांव रहे अंधेरे में

Sun, 01 Aug 2021 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Ballia: Power supply stalled due to strong wind and rain, 200 villages remained in the dark along with the city
बांसडीहरोड क्षेत्र के मझौली गांव में बारिश से मकान पर गिरा पेड़। संवाद - फोटो : BALLIA
बलिया। तमाम प्रयासों के बावजूद जिले की बिजली आपूर्ति नहीं सुधर रही है। शनिवार को चली तेज पुरवा हवा और रुक रुककर हो रही बारिश के बीच बिजली की आपूर्ति पूरी तरह ध्वस्त रही। आलम यह रहा कि शहर के आधे हिस्से में पूरी रात आपूर्ति ठप रही। वहीं, 200 से अधिक गांव भी रातभर अंधेरे में रहे। रविवार को शहर समेत कुछ ग्रामीण इलाकों में आपूर्ति बहाल कर दी गई लेकिन अभी भी कई इलाकों में मरम्मत का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

आलम यह है कि शहर हो या ग्रामीण इलाका, हल्की हवा के चलते या बारिश होते ही बिजली की आपूर्ति ध्वस्त हो जा रही है। शनिवार को तेज पुरवा हवा चलने व रुक-रुक बारिश होने के कारण अधिकांश इलाकों में बिजली गुल रही। शहर में भी बिजली की ट्रिपिंग होती रही और रात में गायब होने के बाद रविवार को करीब 12 घंटे बाद लौटी। यही हाल अधिकांश अधिकांश ग्रामीण इलाकों में भी रहा। सोहांव ब्लॉक के बसंतपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 30 गांवों में बिजली की आपूर्ति शनिवार को ठप रही। यही हाल कोटवां नारायनपुर विद्युत उपकेंद्र का भी रहा और इससे जुड़े 28 गांवों में शनिवार को आपूर्ति ठप रही। बताया जाता है कि जिले के 200 से अधिक गांवों में शनिवार को बिजली की आपूर्ति नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र चितबड़ागांव से संबद्ध 35 गांवों में 24 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप होने से पेयजल आपूर्ति भी बाधित रही। अधिकारियों की मानें तो पूरवा हवा के चलते तारों के टूटने से बिजली आपूर्ति बाधित रही। वहीं, जयप्रकाश नगर क्षेत्र में प्रतिदिन बिजली के तार टूटने से आपूर्ति बाधित रह रही है। आपूर्ति शुरू होने के बाद बार-बार ट्रिपिंग होती है। कभी आधा घंटा तो कभी एक से डेढ़ घंटा तक ही लगातार आपूर्ति रह पाती है। शनिवार को इलाके में यही हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज हवा के कारण कुछ जगहों पर तार टूट गए लेकिन बारिश के कारण मरम्मत करने में दिक्कत आई। अब अधिकांश इलाकों में आपूर्ति शुरू हो चुकी है लोकल फॉल्ट के कारण आपूर्ति बाधित होती है। - चंद्रकेश उपाध्याय, एक्सईएन, विद्युत, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed