{"_id":"69ac032a72e85b88010e3fc0","slug":"ballia-police-registered-case-against-four-people-for-assaulting-woman-2026-03-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: महिला का बाल पकड़कर जमीन पर पटका, लात-घूसों और डंडे से पीटा; चार के खिलाफ एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: महिला का बाल पकड़कर जमीन पर पटका, लात-घूसों और डंडे से पीटा; चार के खिलाफ एफआईआर
Sat, 07 Mar 2026 04:21 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
Published by: Pragati Chand
Updated Sat, 07 Mar 2026 04:21 PM IST
सार
Ballia News: बलिया जिले में एक महिला से मारपीट का मामला सामने आया है। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसे गाली दिया, जिसका विरोध करने पर उसे मारापीटा गया। पुलिस मामले में चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बलिया जिले के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के खुटहा (हालपुर) में एक महिला के साथ मारपीट के मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़िता रीना देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वे अपने खेत में काम कर रही थी। इसी दौरान गांव के ही विपक्षी रंजीत चौहान, मुन्नीलाल चौहान और उनके परिवार के अन्य सदस्यों ने उसे देखते ही गालियां देना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
गाली देने का विरोध करने पर आरोपी आगबबूला हो गए और मारपीट शुरू कर दिया। जान बचाने के लिए जब महिला अपने घर में भागी, तो आरोपितों ने महिला को बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि उसे लात घूसों और डंडे से बुरी तरह पीटा गया। घटना के दौरान पीड़िता ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस हेल्पलाइन 112 पर सूचना दी। मौके पर पुलिस के पहुंचने के बाद झगड़ा शांत हुआ। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि प्रकरण में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कारवाई की जा रही है।
विज्ञापन