फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia police arrested two people who cheated elderly people by changing ATM cards busted

Ballia News: ATM कार्ड बदल बुजुर्गों को ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार; तमंचा व कार भी बरामद

Fri, 05 Apr 2024 06:57 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 05 Apr 2024 06:57 PM IST
सार

Ballia News: बलिया पुलिस ने दो बदमाशों की गिरफ्तारी के साथ दो घटनाओं का खुलासा भी किया है। इनके पास से पांच हजार कैश के साथ एक कार व अन्य उपकरण भी बरामद हुए है। आरोपी गिराह बनाकर काम करते थे।

विज्ञापन
Ballia police arrested two people who cheated elderly people by changing ATM cards busted
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया की शहर कोतवाली पुलिस ने एटीएम कार्ड बदल कर लोगों को चूना लगाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। मामले में कार सवार दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। उनके कब्जे से 71 एटीएम कार्ड, दो स्वाईप मशीन, चिपनुमा डिवाइस, तमंचा और चाकू भी बरामद हुआ है। पुलिस ने दो घटनाओं का खुलासा भी किया है।
विज्ञापन


विज्ञापन


एएसपी डीपी तिवारी ने बताया कि सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली संजय सिंह के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन के मालगोदाम के पास से कार सवार दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। दो अन्य आरोपी भागने में सफल रहे। पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम शंकर राय निवासी समसुद्दीनपुर थाना रिविलगंज जनपद सारन (छपरा) बिहार, सुनील शाह निवासी कुशीहरपुर रमडी थाना कांटी जिला मुजफ्फरपुर बिहार बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों से 71 एटीएम कार्ड, दो स्वाइप मशीन (पीओएस) मशीन, एक चिपनुमा डिवाइस, दो मोबाइल, तमंचा, कारतूस, चाकू, 5000 नगद, बिना नंबर की लग्जरी कार, चार नंबर प्लेट तीन कूटरचित आधार कार्ड बरामद हुए।

आरोपियों ने बताया कि उनका गिरोह है। बुजुर्गों एवं महिलाओं को आसानी से अपना शिकार बना लेते हैं। सहायता करने के नाम पर कार्ड बदलकर उन्हें दूसरा एटीएम देकर उनके खाते का पैसा इन्हीं स्वाइप मशीन की सहायता से निकाल लेते हैं। एटीएम कार्डों से खरीदारी भी करते हैं। कार भी ठगी के रुपयों से खरीदी गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed