फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia: Oath administered to newly elected office bearers of teachers union

बलियाः शिक्षक संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ

Sun, 25 Jul 2021 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Ballia: Oath administered to newly elected office bearers of teachers union
बलिया। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति के पदाधिकारियों को मालगोदाम रोड स्थित कार्यालय पर शपथ दिलाई गई। शुभारंभ सेवानिवृत्त शिक्षक रघुराज तिवारी ने किया।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह को शपथ दिलाई। कार्य समिति के सदस्य केदारनाथ सिंह और उमाशंकर सिंह ने जिलामंत्री सुधीर पांडेय, कोषाध्यक्ष भरत प्रसाद, उपाध्यक्ष जयशेर बहादुर सिंह, लल्लन प्रसाद, संजय उपाध्याय, सरंक्षण मंत्री प्रमोद सिंह, संयुक्त मंत्री नवीन तिवारी, संगठन मंत्री सुंदर श्याम वर्मा, आय-व्यय निरीक्षक उपेंद्र नाथ शर्मा तथा प्रचार मंत्री मनोज सिंह को शपथ दिलाई। उपाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षक सुदृढ़ सेवा सुरक्षा, वेतन वितरण अधिनियम, पेंशन, परिवार पेंशन, पेंशन कोषागार से भुगतान, मृतक आश्रितों की योग्यतानुसार नियुक्ति आदि समस्याओं से गुजर रहे हैं। देवकुमार सिंह, ब्रजेश तिवारी, रमेश श्रीवास्तव, भूपनारायण पांडेय, जवाहर सिंह, आदित्य पांडेय, आदित्य पांडेय, मथुरा सिंह, लल्लन प्रसाद, देवनाथ यादव, गोवर्धन पांडेय, प्रमोद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed