{"_id":"676e980ebb28dd227404f8d3","slug":"ballia-news-three-thefts-five-days-jewellery-lakhs-stolen-shop-traders-resentment-grows-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News : पांच दिन में तीन चोरी, दुकान से लाखों के आभूषण कर दिए पार; व्यापारियों में बढ़ा आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News : पांच दिन में तीन चोरी, दुकान से लाखों के आभूषण कर दिए पार; व्यापारियों में बढ़ा आक्रोश
Fri, 27 Dec 2024 05:36 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 27 Dec 2024 05:36 PM IST
सार
Ballia News : बलिया के बैरिया में पांच दिन में चोरी की तीन घटनाएं हो चुकी हैं, इसको लेकर व्यापारियों और लोगाें में आक्रोश है। पुलिस ने इस बार भी मामला दर्ज कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
चोरी की घटना का रिपोर्ट दर्ज करवाने पहुंचे व्यापारी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बलिया में पुलिस चौकी बैरिया से कुछ ही कदमों की दूरी पर गुरुवार की रात सब्जी मंडी स्थित गुमटी नुमा दुकान का पीछे से पटरा काटकर चारों ने 1.50 लाख के आभूषण व 10 हजार रुपये नगदी चुरा लिया। स्वर्णकार जब शुक्रवार की सुबह दुकान खोलने आया तो दुकान की हालत देख परेशान हो गया। घटना की तहरीर बैरिया पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
बैरिया त्रिमुहानी से कुछ ही कदमों की दूरी पर सब्जी मंडी में महिलाओं से संबंधित सौंदर्य प्रसाधन की दुकान गुमटियों में चलती है। उक्त स्थान पर रानीगंज बाजार निवासी राजू सोनी की गुमटीनुमा आभूषणों की दुकान है। रोज की तरह राजू सोनी गुरुवार की शाम को अपनी दुकान बंद कर घर चला गया।
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे जब वह दुकान खोलने पहुंचा तो आभूषणों को गायब देख दंग रह गया। उसने देखा कि चोर दुकान के पीछे से पटरा काटकर करीब डेढ़ लाख रुपये का आभूषण व 10 हजार रुपये नगदी चुरा ले गए हैं। घटना की सूचना बैरिया चौकी और थाना पर दी।
विज्ञापन
चौकी इंचार्ज अरुण सिंह निरीक्षण किया। सूचना पर दर्जनों स्वर्ण व्यवसाई मौके पर पहुंच गए। पुलिस चौकी पहुंचकर चोरी की घटना का पर्दाफाश करने की मांग करने लगे। स्वर्ण व्यवसायियों का कहना है कि अभी 14 दिसंबर को देवकी छपरा निवासी प्रेम सोनी के घर लाखों रुपये की चोरी हुई है। मामले में मुकदमा भी पंजीकृत है।
यही नही पिछले अगस्त माह में बैरिया पुलिस चौकी से कुछ ही कदमो की दूरी पर डाक बंगला रोड में दो स्वर्ण दुकानों से करीब 60 लाख रुपये का सोने चांदी की जेवरात चोरी हो गया था। पुलिस अब तक चोरी की एक भी घटना का पर्दाफाश नहीं कर पाई है। घटना से स्वर्ण व्यवसायी काफी डरे सहमे हुए हैं। इस बाबत एसएचओ रमायण सिंह ने कहा मामले की जांच की जा रही है।