फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia news: Student going for coaching, truck collided with bicycle, child died

Ballia Accident: कोचिंग के लिए जा रहा था छात्र, ट्रक ने साइकिल पर मारी जोरदार टक्कर, बच्चे की मौत

Thu, 22 Dec 2022 03:20 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 22 Dec 2022 03:20 PM IST
सार

रानीगंज के इलाहाबाद बैंक के सामने गुरुवार की सुबह 10 बजे अपने नाना के घर रहकर नवोदय विद्यालय के लिए तैयारी कर रहे 11 वर्षीय छात्र को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। छात्र कोचिंग के लिए जा रहा था। छात्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने चालक को पकड़ कर पुलिस के  हवाले कर दिया।

विज्ञापन
Ballia news: Student going for coaching, truck collided with bicycle, child died
कोचिंग के लिए जा रहा था छात्र, ट्रक ने साइकिल पर मारी जोरदार टक्कर, बच्चे की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बैरिया-सुरेमनपुर मार्ग पर रानीगंज के इलाहाबाद बैंक के सामने गुरुवार की सुबह 10 बजे अपने नाना के घर रहकर नवोदय विद्यालय के लिए तैयारी कर रहे 11 वर्षीय छात्र को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। छात्र कोचिंग के लिए जा रहा था। छात्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने चालक को पकड़ कर पुलिस के  हवाले कर दिया। वहीं, ट्रक की हवा निकाल दी, ताकि ट्रक लेकर कोई भागे नहीं सके। सूचना पर पहुंचे सीओ उस्मान, एसएचओ धर्मवीर सिंह ने ट्रक व चालक को कब्जे में ले लिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया।
विज्ञापन

दुबहड़ थाना क्षेत्र के रामपुर तितही गांव निवासी हरिश्चन्द्र वर्मा के बेटा शिवम वर्मा (11) बैरिया थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी नाना देवेन्द्र वर्मा के घर रहकर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए कोचिंग कर रहा था।
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह 10 बजे चिउड़ा लादकर ट्रक रानीगंज बाजार आ रहा था। धनुषयज्ञ मेले के कारण बाजार में भीड़भाड़ थी। ट्रक काफी तेज रफ्तार में था। सड़क किनारे साइकिल से जा रहे शिवम को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ड्राइवर संजय यादव निवासी पादरी औद्योगिक नगर बक्सर ट्रक छोड़कर भागना चाहा, लेकिन ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। वहीं ट्रक की हवा निकाल दी। घटनास्थल पर भारी भीड़ एकत्र हो गई, जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। मौके पर पहुंचे सीओ व कोतवाल के समझाने बुझाने पर लोग शांत हुए। पुलिस ने शव, ट्रक व चालक को कब्जे में लिया। मृतक की मां पूजा देवी के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ट्रक चालक को जेल भेज दिया।वहीं नो एंट्री के समय रानीगंज बाजार में ट्रक कैसे घुसा इसे लेकर कुछ देर के लिए लोगों ने थाने के सामने सड़क जाम की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए जाम करने वालों को खदेड़ दिया। एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया में चालक लापरवाही पूर्वक तेज रफ्तार में ट्रक चला रहा था इससे यह दुर्घटना हुई है। आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed