फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ballia news

पूर्व मंत्रियों पर जिपंस को बंधक बनाने का आरोप

Wed, 30 Jun 2021 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
ballia news
बलिया। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में सपा नेताओं द्वारा की जा रही अराजकता के खिलाफ जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में लिखा गया है कि सपा के प्रत्याशी आनंद चौधरी, पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी व नारद राय, सपा प्रत्याशी के चाचा दिनेश चौधरी एवं उनके समर्थकों द्वारा दर्जनों जिला पंचायत सदस्यों को अपने घर पर बैठक के बहाने बुलाकर बंधक बनाकर राजस्थान व छत्तीसगढ़ राज्यों में कैद रखा गया है। यहां तक कि उनके मोबाइल भी ले लिए गए हैं जिससे किसी से संपर्क नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

सपा को वोट देने के लिए सामाजिक व मानसिक दबाव बनाया जा रहा है। इस बात की पुष्टि बंधक से किसी तरह भागकर आए सदस्यों द्वारा मीडिया से बातचीत में किया गया। कुछ सदस्यों के परिजनों द्वारा पुलिस को तहरीर भी दी गई है। लेकिन पुलिस द्वारा न तो मुकदमा दर्ज किया जा रहा है न ही बंधक सदस्यों को बरामद किया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन अगर कार्यवाई नहीं करती है तो हम लोग लोकतांत्रिक तरीके से इसका विरोध करेंगे। कहा कि बंधक सदस्यों को बारह घंटे में उनके परिजनों को सुपुर्द किया जाय। इसके साथ ही घटना को अंजाम देने वाले लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाय। इस मौके पर विनोद शंकर दुबे, प्रदीप सिंह, सुनिता श्रीवास्तव, संजय मिश्र, रंजना राय, सुरेंद्र सिंह, अरुण सिंह बंटू, संतोष कुमार सिंह, अश्विनी सिंह, आशीष सिंह, राजेश सिंह, पंकज सिंह व राविश राय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed